Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए सुचेतक रंगमंच ने ‘वकत तैनू सलाम है’ नाटक के साथ टैगोर थिएटर में रंग जमाया भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल फार्मा शेयरों में बड़ी गिरावट, जेनेरिक दवाओं पर ट्रंप ने 200 प्रतिशत तक के टैरिफ का किया ऐलान बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई

हिमाचल

Shimla: हिमाचल में बंद नहीं हाेगी बिजली सबसिडी, CM सुक्खू ने सदन में किया ऐलान

19 अगस्त, 2025 07:34 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को बिजली सबसिडी और स्मार्ट मीटर का मुद्दा छाया रहा। प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने इस पर जमकर सवाल उठाए, जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ किया कि सरकार का किसी भी उपभोक्ता की बिजली सबसिडी बंद करने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे किसी के पास एक मीटर हो या उससे ज्यादा, सभी को पहले की तरह सबसिडी मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने सिर्फ उन लोगों से अपील की है जो अपनी मर्जी से सबसिडी छोड़ना चाहें। उन्होंने जोर देकर कहा कि 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की योजना बरकरार रहेगी और भविष्य में इसे 300 यूनिट तक बढ़ाने की संभावना पर विचार किया जा सकता है।

सता पक्ष और विपक्ष के विधायकाें ने उठाए सवाल
कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया और भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने बिजली सबसिडी के वितरण और स्मार्ट मीटर से जुड़े सवाल उठाए। विधायकों ने पूछा कि सरकार सबसिडी का डेटा कैसे रखती है और एक से ज्यादा मीटर वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ कैसे मिलता है। जवाब में सुक्खू ने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी की भी सबसिडी बंद नहीं की गई है। सुधीर शर्मा ने यह भी जानना चाहा कि क्या भविष्य में एक से ज्यादा मीटर वालों की सबसिडी रोकी जाएगी, जिस पर मुख्यमंत्री ने दोटूक कहा कि ऐसा कोई इरादा नहीं है।

स्मार्ट मीटर लगने से नहीं जाएगी किसी भी कर्मचारी की नौकरी
स्मार्ट मीटर की प्रगति पर मुख्यमंत्री ने बताया कि शिमला, धर्मशाला और शिमला जोन में अब तक 6.5 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। बाकी क्षेत्रों में यह काम फरवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा। सुक्खू ने यह भी खुलासा किया कि पिछले वर्ष से 20 फरवरी 2025 तक सबसिडी छोड़ने वालों से सरकार को 59 लाख रुपए की बचत हुई है। वहीं, कैबिनेट रैंक वाले नेताओं के बिजली बिलों पर इस दौरान 17.95 लाख रुपए खर्च हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि स्मार्ट मीटर लगने से किसी भी कर्मचारी की नौकरी पर खतरा नहीं होगा। सभी कर्मचारियों को बिजली विभाग के अन्य कामों में समायोजित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा