Saturday, August 23, 2025
BREAKING
‘वैक्सीनेशन के बाद अब आवारा कुत्तों को उनके मूल इलाकों में छोड़ा जाएगा’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला भारतीय मूल के दिग्गज ब्रिटिश कारोबारी लॉर्ड स्वराज पॉल का लंदन में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक पीएम मोदी के गया जी दौरे पर बोले लोग- ‘उनके नेतृत्व में भारत बेहतर हो रहा है’ गणपति स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू, त्योहार नजदीक आने पर जोड़े गए 380 ट्रिप्स राजनीतिक बयानबाजी से बढ़ सकता है सीरिया में संकट: संयुक्त राष्ट्र रूस के दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर हुई अहम चर्चा Himachal News: जल्द मिलेगी कर्मचारियों को बजट में घोषित महंगाई भत्ते की किस्त मलयालम अभिनेत्री ने कांग्रेस विधायक पर लगाया उत्पीडऩ का गंभीर आरोप विपक्ष ने अराजकता से धोया मानसून सत्र, अनुराग बोले, जनहित पर चर्चा के बजाय राजनीति का अड्डा बनाई संसद टैरिफ पर भारत से दुश्मनी महंगी पड़ेगी, निक्की हेली ने चेताया; चीन पर लगाम लगानी है, तो सुधारने होंगे रिश्ते

राष्ट्रीय

गणपति स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू, त्योहार नजदीक आने पर जोड़े गए 380 ट्रिप्स

22 अगस्त, 2025 12:33 PM

गणपति पूजा 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक मनाई जाएगी। त्योहारी भीड़ को पूरा करने के लिए, गणपति स्पेशल ट्रेनें 11 अगस्त 2025 से चल रही हैं, और जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, सेवाओं को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय रेलवे ने 2025 के लिए 380 गणपति स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स (फेरों) की घोषणा की है, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

इसका उद्देश्य त्योहार के मौसम में श्रद्धालुओं और यात्रियों को आरामदायक और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है। वर्ष 2023 में कुल 305 गणपति स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का संचालन किया था, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 358 हो गई।

महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में भारी त्योहारी यात्रा मांग को देखते हुए मध्य रेलवे सबसे अधिक 296 सेवाएं संचालित करेगा। पश्चिम रेलवे 56, कोंकण रेलवे (केआरसीएल) 6, और दक्षिण पश्चिम रेलवे 22 गणपति स्पेशल फेरों का संचालन करेगा।

कोंकण रेलवे पर चलने वाली गणपति स्पेशल ट्रेनों के पड़ाव कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वार्मने, करंजडी, विन्हेरे, दीवानखावटी, कलांबनी बुद्रुक, खेड़, अंजनी, चिपलुन, कामथे, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुदाल, जराप, सावंतवाड़ी रोड, मदुरे, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकामा रोड, कुमता, मुर्देश्वर, मूकाम्बिका रोड, कुंडापुरा, उडुपी, मुल्की और सुरथकल में बनाए गए हैं।

वहीं, स्पेशल ट्रेनों का विस्तृत कार्यक्रम आईआरसीटीसी की वेबसाइट, रेलवन ऐप और कंप्यूटरीकृत पीआरएस पर उपलब्ध है।

भारतीय रेलवे ने कहा है कि वह यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, खासकर त्योहारों के दौरान जब मांग अत्यधिक बढ़ जाती है।

 
 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

‘वैक्सीनेशन के बाद अब आवारा कुत्तों को उनके मूल इलाकों में छोड़ा जाएगा’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

‘वैक्सीनेशन के बाद अब आवारा कुत्तों को उनके मूल इलाकों में छोड़ा जाएगा’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

भारतीय मूल के दिग्गज ब्रिटिश कारोबारी लॉर्ड स्वराज पॉल का लंदन में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारतीय मूल के दिग्गज ब्रिटिश कारोबारी लॉर्ड स्वराज पॉल का लंदन में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी के गया जी दौरे पर बोले लोग- ‘उनके नेतृत्व में भारत बेहतर हो रहा है’

पीएम मोदी के गया जी दौरे पर बोले लोग- ‘उनके नेतृत्व में भारत बेहतर हो रहा है’

मलयालम अभिनेत्री ने कांग्रेस विधायक पर लगाया उत्पीडऩ का गंभीर आरोप

मलयालम अभिनेत्री ने कांग्रेस विधायक पर लगाया उत्पीडऩ का गंभीर आरोप

विपक्ष ने अराजकता से धोया मानसून सत्र, अनुराग बोले, जनहित पर चर्चा के बजाय राजनीति का अड्डा बनाई संसद

विपक्ष ने अराजकता से धोया मानसून सत्र, अनुराग बोले, जनहित पर चर्चा के बजाय राजनीति का अड्डा बनाई संसद

जून महीने में रिकॉर्ड 21.9 लाख बढ़ी EPFO सदस्यों की संख्या

जून महीने में रिकॉर्ड 21.9 लाख बढ़ी EPFO सदस्यों की संख्या

BREAKING : सुबह 6:30 बजे संसद में मचा हड़कंप, दीवार फांदकर अंदर पहुंचा अनजान शख्स... फिर जो हुआ...

BREAKING : सुबह 6:30 बजे संसद में मचा हड़कंप, दीवार फांदकर अंदर पहुंचा अनजान शख्स... फिर जो हुआ...

BIG BREAKING : आवारा कुत्तों पर Supreme Court ने सुना दिया अपना फैसला, पढ़ें क्या कहा?

BIG BREAKING : आवारा कुत्तों पर Supreme Court ने सुना दिया अपना फैसला, पढ़ें क्या कहा?

BREAKING : Youtuber Elvish Yadav फायरिंग केस में सबसे बड़ा Update, पुलिस ने कर दिया...

BREAKING : Youtuber Elvish Yadav फायरिंग केस में सबसे बड़ा Update, पुलिस ने कर दिया...

PM मोदी का 'मिशन पूर्व'! आज इन 2 राज्यों को देंगे हजारों करोड़ के तोहफे

PM मोदी का 'मिशन पूर्व'! आज इन 2 राज्यों को देंगे हजारों करोड़ के तोहफे