Saturday, March 21, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

Himachal News: जल्द मिलेगी कर्मचारियों को बजट में घोषित महंगाई भत्ते की किस्त

22 अगस्त, 2025 12:31 PM

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लंबित भुगतान पर विपक्षी दल भाजपा ने गुरुवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान खूब हंगामा किया और वेल में नारेबाजी के बाद वाकआउट भी किया। गुरुवार को प्रश्नकाल में भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती का डीए का लेकर पूछा गया सवाल पहले नंबर पर ही लगा। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जवाब दिया कि राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की तीन किस्तें कुल 11 फीसदी की दर से देय हैं। यह भुगतान करना सरकार का कत्र्तव्य है और दायित्व भी। यह लंबित इसलिए है, क्योंकि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि भुगतान किया जा सके। आने वाले दिनों में बजट में की गई घोषणा के अनुसार यह भुगतान कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिक्कत भी इसलिए आई, क्योंकि राज्य सरकार ने पहली कैबिनेट में कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने विपक्ष के कहने पर अतिरिक्त लोन लिमिट के 1600 करोड़ बंद कर दिए। तीन साल में हमें कुल 4800 करोड़ नहीं मिले हैं।


दिल्ली जाकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बात की है और उन्होंने यह सुझाव दिया है कि एडिशनल लोन तभी मिलेगा, जब राज्य सरकार या तो यूपीएस में जाए या एनपीएस में। राज्य सरकार ने हालत में सुधार के लिए कुछ कदम उठाए हैं, जिनका रिजल्ट आ रहा है। आर्थिक स्थिति सुधरते ही महंगाई भत्ते के साथ एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। अनुपूरक सवाल में भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि जब बजट भाषण में डीए की घोषणा हुई है, तो मई में इसे क्यों नहीं दिया गया। सरकार बार-बार सदन में गलत बोल रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी अनुपूरक सवाल किया और पूछा कि यह सरकार कर्मचारियों ने बनाई है। हमारी सरकार ने सब कुछ समय पर किया, सिर्फ ओल्ड पेंशन पर निर्णय नहीं हो पाया। इसलिए कर्मचारी नाराज हो गए। अब जब आपने कर्मचारियों से कमिटमेंट की है, तो उसको पूरा करना भी आपका दायित्व है। यह प्रिविलेज का मामला बनता है।

सदन में घोषणा कर वह काम न करना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि पूर्व की भाजपा सरकार ने चुनाव से ठीक छह महीने पहले छठे पे-कमीशन को लागू किया। यह अगर समय पर कर दिया होता, तो दिक्कत नहीं आनी थी। फिर जाने से पहले 10000 करोड़ का एरियर भी नहीं दिया। हालांकि तब रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट अच्छी मिल रही थी। अभी यह सिर्फ 3200 करोड़ सालाना बची है। हम अब चीजों को सेटल कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्दी रिजल्ट आएगा। हालांकि मुख्यमंत्री के जवाब से नाखुश विपक्ष के विधायकों ने अपनी सीट पर खड़ा होकर कर्मचारियों के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद ये सदन के वेल में जाकर नारेबाजी करने लगे। ऐसा इस सेशन में पहली बार हुआ। इसी शोर-शराबे के बीच प्रश्नकाल चला रहा। करीब 10 मिनट नारेबाजी करने के बाद भाजपा विधायक सदन से बाहर चले गए।

कर्मचारियों पर पानी की बौछारें करने वाले हितैषी बन रहे

विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करने वाले, पानी की बौछारें छोडऩे वाले अब कर्मचारियों के हितैषी बन रहे हैं। जिन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम का विरोध किया और भारत सरकार में जाकर सालाना मिल रहे 1600 करोड़ रुकवाए, वे कर्मचारियों के लिए नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा का यह वाकआउट ध्यान बंटाने की कोशिश है। कर्मचारियों से इनका कोई लेना-देना नहीं है। यह तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात हो गई। जो सरकार एरियर की 10000 करोड़ की देनदारी देकर गई हो, उसे यह करना शोभा नहीं देता।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले