Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

राजनीतिक बयानबाजी से बढ़ सकता है सीरिया में संकट: संयुक्त राष्ट्र

22 अगस्त, 2025 12:33 PM

सीरिया के राजनीतिक हालात फिर बिगड़ने लगे हैं। संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गीर पेडरसन ने अनिश्चित सुरक्षा स्थिति के बीच इसकी चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक मासिक ब्रीफिंग में उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को हुए युद्ध विराम पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। हालांकि ये स्थिति फिलहाल हिंसा में तब्दील नहीं हुई है। स्वेदा के सीमांत क्षेत्रों में छिटपुट झड़पों की खबर है।

एक महीने से अपेक्षाकृत सैन्य कार्रवाई नहीं हुई है, जो बिगड़ते राजनीतिक माहौल पर पर्दा डालती है: पेडरसन 

पेडरसन ने फिक्र जाहिर करते हुए कहा, ” एक महीने से अपेक्षाकृत सैन्य कार्रवाई नहीं हुई है, जो बिगड़ते राजनीतिक माहौल पर पर्दा तो डालती है, हालांकि राजनीतिक रूप से भड़काऊ बयानबाजी का दौर जारी है।” उन्होंने आगे कहा, “इसकी एक अहम वजह तनाव के दौरान स्वेदा के अंदर हुई हिंसा और कुछ भयावह फुटेज का सामने आना है।”

पेडरसन ने अपराधियों की संबद्धता की परवाह किए बिना जवाबदेही के महत्व पर जोर दिया

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पेडरसन ने अपराधियों की संबद्धता की परवाह किए बिना जवाबदेही के महत्व पर जोर दिया। अंतरिम सीरियाई अधिकारियों ने एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी के गठन की घोषणा की है, जिसे स्वेदा में हुए दुर्व्यवहारों की जांच का काम सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि समिति के निष्कर्षों को पूरी तरह से सार्वजनिक किया जाए और सभी अपराधियों को चाहे वे किसी भी संगठन से जुड़े हों, जिम्मेदार ठहराया जाए।

भविष्य में हिंसा और उल्लंघन रोकने के लिए सुरक्षा सुधार, निरस्त्रीकरण, सैन्य-विस्थापन और पुनः एकीकरण पर ठोस कार्यक्रम ज़रूरी है

उन्होंने आगे कहा कि अगर भविष्य में हिंसा और उल्लंघनों से बचना है, तो सुरक्षा क्षेत्र में सुधार, निरस्त्रीकरण, सैन्य-विस्थापन और पुनः एकीकरण पर एक गंभीर कार्यक्रम की स्पष्ट रूप से आवश्यकता है। पेडरसन ने कहा कि एक समावेशी, सीरियाई नेतृत्व वाली और सीरियाई स्वामित्व वाली राजनीतिक प्रक्रिया आवश्यक है। एक ऐसी प्रक्रिया जो सभी के अधिकारों की रक्षा करे, सभी की रक्षा करे, सभी की वैध आकांक्षाओं को पूरा करे, और सीरियाई लोगों को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक तरीके से अपना भविष्य निर्धारित करने में सक्षम बनाए।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित