Saturday, March 21, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

Himachal में बारिश का कहर: 500 से ज्यादा सड़कें बंद, 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, चंडीगढ़ हाईवे समेत 4 नेशनल हाइवे बंद

06 अगस्त, 2025 12:40 PM

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। प्रदेशभर से भूस्खलन, पेड़ गिरने और जलभराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। चंडीगढ़-मनाली, कालका-शिमला और पठानकोट-कांगड़ा हाईवे सहित 500 से ज्यादा सड़कें पूरी तरह से बंद हो गई हैं, जिससे यातायात ठप है।


चंडीगढ़-मनाली और अन्य हाईवे ठप
-चंडीगढ़-मनाली फोरलेन दवाड़ा क्षेत्र में बंद
-कालका-शिमला मार्ग पर चक्की मोड़ के पास भूस्खलन
-पठानकोट-कांगड़ा हाईवे भी अवरुद्ध
इन प्रमुख मार्गों के बंद होने से सैकड़ों यात्री बीच रास्ते फंसे हुए हैं और वैकल्पिक रूट्स पर भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

 

4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
भारी बारिश के खतरे को देखते हुए शिमला, मंडी, कुल्लू और सोलन जिलों में प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।


कोलडैम से छोड़ा गया पानी, पंजाब में अलर्ट
भारी बारिश के चलते कोलडैम के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया, जिससे पंजाब के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी गई है।


वहीं, हिमाचल प्रदेश एक बार फिर भयंकर मॉनसून तबाही की चपेट में है। सोमवार रात से शुरू हुई तेज बारिश ने मंगलवार सुबह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। विशेष रूप से मंडी जिला, जो पहले से आपदा का सामना कर रहा था, अब हालात और गंभीर हो चुके हैं। राज्य में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर जैसे जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।


मंडी में मूसलाधार बारिश और बर्बादी
मंडी के सुंदरनगर उपमंडल में भारी वर्षा के चलते चार सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
151 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक रही।
नदियां और नाले उफान पर हैं, कोलडैम और पंडोह डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

 

सड़कों और बिजली व्यवस्था पर भारी असर
449 सड़कें और 4 नेशनल हाइवे बंद, जिनमें मंडी-कुल्लू NH-21, मंडी-धर्मपुर NH-003, मंडी-जोगिंदरनगर NH-154 और कुल्लू का NH-305 शामिल हैं।
783 ट्रांसफॉर्मर ठप, जिनमें अकेले मंडी में 656 प्रभावित हैं।
कुल्लू, सिरमौर, कांगड़ा समेत अन्य जिलों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित।

 

घरों और संपत्तियों को भारी नुकसान
अब तक 1692 घरों को नुकसान, इनमें से 464 पूरी तरह ढह गए।
298 दुकानें और 1524 पशुशालाएं भी क्षतिग्रस्त।
सबसे अधिक नुकसान मंडी जिले में, जहां 1089 मकान प्रभावित और 391 ध्वस्त हो गए।


पेयजल योजनाएं भी ठप
276 पेयजल योजनाएं प्रभावित, जिनमें कांगड़ा (120), मंडी (86) और चंबा (49) शामिल हैं।


मौतों और नुकसान का आंकड़ा डरावना
अब तक 192 लोगों की मौत, जिनमें सबसे ज्यादा 42 मौतें मंडी में दर्ज।


चंबा में भी बड़ा भू-स्खलन, दर्जनों गांव कटे
अन्य जिलों में कांगड़ा (30), कुल्लू, शिमला और चंबा (18-18), हमीरपुर (12), ऊना और किन्नौर (11-11), सोलन (13), बिलासपुर (8), लाहौल-स्पीति (6), और सिरमौर (5) में जानें गईं। 1753 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान, जिसमें लोक निर्माण विभाग को 888 करोड़ और जलशक्ति विभाग को 618 करोड़ का नुकसान हुआ। चंबा जिले के भरमौर की बलोठ पंचायत में भारी भूस्खलन से करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले