Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

भारत को भी अमेरिका पर लगाना चाहिए 50% टैरिफ, हमें कोई भी...' ट्रंप को शशि थरूर की दो टूक

07 अगस्त, 2025 08:58 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर आयात शुल्क (टैरिफ) बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप प्रशासन ने पहले भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है। इस कदम के बाद भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों में तनाव की स्थिति बन गई है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने ट्रंप के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

शशि थरूर का ट्रंप को करारा जवाब
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्रंप के फैसले पर पलटवार करते हुए कहा, "अगर अमेरिका हम पर 50 फीसदी टैरिफ लगाता है तो हमें भी उनके निर्यात पर 50 फीसदी टैरिफ लगाना चाहिए। सिर्फ ट्रेड के चक्कर में रिश्तों को क्यों खराब किया जा रहा है? भारत की तरफ से रिश्ते नहीं बिगड़ रहे, बल्कि अमेरिका की ओर से हो रहा है।"

भारतवासी अमेरिका में उठाएं आवाज – थरूर
थरूर ने सवाल उठाया कि क्या अमेरिका हमारे रिश्तों की कोई अहमियत नहीं रखता? और अगर ऐसा है तो भारत को भी उसी के मुताबिक जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि "भारत और अमेरिका के बीच 90 बिलियन डॉलर का व्यापार होता है। अगर हर चीज़ पर 50 प्रतिशत शुल्क लग जाएगा तो भारतीय सामान खरीदने वाले भी सोचेंगे कि इतनी महंगी चीज़ क्यों लें। इससे हमारे व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा।" थरूर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भारत को अमेरिकी निर्यात पर समान रूप से टैरिफ लगाना चाहिए। "ऐसा नहीं है कि कोई भी देश भारत को यूं धमकी दे सके। हमें अपने हितों की रक्षा करनी होगी," उन्होंने कहा।

भारत का विदेश मंत्रालय भी नाराज
अमेरिका के इस फैसले पर भारत के विदेश मंत्रालय ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। मंत्रालय ने इसे "अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण" बताया है और कहा है कि "अमेरिका ने जिन कदमों के लिए भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाए हैं, वही कदम कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हितों में उठा रहे हैं।" भारत ने अमेरिकी निर्णय को "अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यवहारिक" करार दिया है और स्पष्ट किया है कि देश अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएगा।

गौरतलब है कि अमेरिका ने पहले 1 अगस्त से टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 7 अगस्त से लागू करने का फैसला किया गया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन