Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal Floods: Kangna Ranaut: तबाही के बाद मंडी पहुंचीं सांसद कंगना रनौत, राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- मदद अब तक केवल केंद्र से

06 जुलाई, 2025 06:34 PM

मंडी :  हिमाचल प्रदेश में हालिया प्राकृतिक आपदा के बाद बीजेपी सांसद कंगना रनौत रविवार को मंडी के सिराज घाटी स्थित थुनाग क्षेत्र पहुंचीं। यहां उन्होंने आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और राहत कार्यों की समीक्षा की।

हालांकि इससे कंगना के देरी से मंडी पहुंचने पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कंगना ने राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, "अब तक जो भी राहत और सहायता आई है, वह केवल केंद्र सरकार की तरफ से आई है। सेना से लेकर राशन और अन्य मदद भी केंद्र की ही देन है। राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकती।"

गौरतलब है कि सिराज घाटी के थुनाग क्षेत्र में सबसे अधिक तबाही हुई है, जहां बादल फटने की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अभी भी लापता हैं।

कंगना ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कंगना ने कहा, "मैं जानती हूं कि मैं क्या काम कर रही हूं, लेकिन यह जो सरकार काम कर रही है, उसके बाद मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस की सरकार यहां दोबारा लौटेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार के पास कोई स्पष्ट नेतृत्व नहीं है और कैबिनेट जैसी व्यवस्था न के बराबर है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि “एक सांसद का काम संसद में कानून बनाना होता है, राज्य स्तर के कार्य राज्य सरकार के ही दायरे में आते हैं। लेकिन यहां तो लोग यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सांसद ही सड़क बनाए, पुल बनाए। यह भ्रम दूर होना चाहिए।”

केंद्र सरकार से राहत की मांग

कंगना ने कहा कि वह जल्द ही केंद्र सरकार को इस आपदा से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगी और अधिक से अधिक राहत पैकेज की मांग करेंगी। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इस बार राहत राशि सीधे प्रभावित लोगों तक पहुंचे, न कि केवल सरकारी खातों में जाकर सीमित हो जाए।

"दुख की इस घड़ी में हम लोगों के साथ खड़े हैं"

आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कंगना ने कहा, “जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई तो संभव नहीं, लेकिन हम उन्हें फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं।”

200 करोड़ के प्रोजेक्ट का जिक्र

सांसद कंगना रनौत ने कहा कि वह पहले भी लाहौल-स्पीति को 200 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट दे चुकी हैं और भविष्य में मंडी सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी केंद्र से योजनाएं स्वीकृत करवाएंगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल