Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

Third World War: मंडरा रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, मोदी सरकार के मंत्री ने किया खुलासा

07 जुलाई, 2025 07:45 PM

नई दिल्ली : मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक किताब के विमोचन के दौरान वैश्विक हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में तालमेल, प्रेम और शांति कम हो रही है, और वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बेहद गंभीर होता जा रहा है।

गडकरी ने भारत को भगवान बुद्ध की जन्मभूमि बताते हुए कहा कि हमारा देश सदैव सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देता आया है। ऐसे में वैश्विक घटनाओं पर ध्यान देकर हमें भविष्य की रणनीतियों पर गंभीरता से विचार करना होगा ताकि विश्व में शांति बनी रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि तकनीक के उन्नत होने के कारण युद्ध के स्वरूप में बदलाव आ गया है। पहले जहाँ टैंकों और लड़ाकू विमानों की अहमियत ज्यादा थी, अब मिसाइलें, ड्रोन और अन्य आधुनिक हथियार युद्ध की दिशा बदल रहे हैं। गडकरी ने कहा कि यह दुखद है कि अब ये हथियार आम लोगों के आवासीय इलाकों पर भी गिराए जा रहे हैं, जिससे हालात और भी जटिल हो रहे हैं। उनका मानना है कि इस तरह की स्थिति मानवता के लिए भारी खतरा है और हम धीरे-धीरे विनाश की ओर बढ़ रहे हैं।

गडकरी ने महाशक्तियों की तानाशाही और हुक्मरानी को भी वैश्विक तनाव की एक बड़ी वजह बताया। उनका कहना था कि आज विश्व में संवाद, प्रेम और सौहार्द की कमी हो रही है, जो शांति के लिए खतरनाक संकेत है। उन्होंने विश्व समुदाय से आग्रह किया कि इस खतरे को समझकर तत्काल कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कृषि, उद्योग, टैक्स व्यवस्था और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) जैसे विषयों पर भी बात की और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की आर्थिक सुधारों को याद करते हुए कहा कि विनिर्माण और सेवा क्षेत्र आर्थिक विकास में अहम योगदान दे रहे हैं, लेकिन कृषि क्षेत्र के योगदान को भी बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि यह ग्रामीण आबादी का बड़ा हिस्सा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं