Friday, November 13, 2026
BREAKING
• हरियाणा में गांव-गांव पहुंचा कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, चौपालों में उठा वोट चोरी और SIR का मुद्दा • किसानों की मांग के मुताबिक गन्ने के भाव 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित करे सरकार : भूपेन्द्र हुड्डा • पंजाब को विकास और जवाबदेही पर ध्यान देने वाले नेतृत्व की जरूरत है : हरियाणा के सीएम सैनी • जालंधर में बोले सीएम सैनी- कमल का फूल विकास की गारंटी, पंजाब को नंबर वन बनाएंगे • अमृतसर में सचिन पायलट की साइकिल रैली के विरोध पर कांग्रेस नेता बोले- काली झंडी हमारे लिए काला टीका • Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात • चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान • हिमाचल में दंत चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपए होंगे खर्च, CM सुक्खू ने की घोषणा • ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लगभग 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करवाई • संगरूर में बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर से शुरू होगा 100 दिवसीय अभियान

हिमाचल

Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात

13 नवंबर, 2026 07:47 PM

कुनिहार : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोनिया गांधी द्वारा लिखी गई जीवनी और उस पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी को लेकर पलटवार किया है। कुनिहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी जीवनी और विचार लिखने का अधिकार है। इसे राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। सोनिया गांधी का देश की राजनीति में एक लंबा और महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। वह कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष रही हैं।


विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस परिवार के बलिदान को याद करते हुए कहा कि एक ही परिवार के 2 प्रधानमंत्रियों (इंदिरा गांधी और राजीव गांधी) का देश के लिए शहीद होना, इससे दुखद घटना क्या हो सकती है? जिस परिवार ने देश के लिए इतनी बड़ी कुर्बानियां दी हैं, सोनिया गांधी ने अपने उन्हीं भावों और अनुभवों को अपनी किताब में सांझा किया है, जिससे भाजपा को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब भविष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से बाहर होंगे और अपनी किताब लिखेंगे, तब भाजपा उसमें उछल-कूद करे, अभी इस पर राजनीति करने का कोई औचित्य नहीं है।


प्रदेश सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार धरातल पर बेहतर काम कर रही है। उनके विभाग के तहत लगभग 10,000 करोड़ रुपए के विकासात्मक कार्य प्रगति पर हैं। 2 दिन पूर्व ही राष्ट्रपति द्वारा प्रदेश लोक निर्माण विभाग को सम्मानित किया गया है, जो सरकार की कार्यकुशलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं को धरातल पर हो रहे विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं और सरकार को घेरने के लिए उनके पास अब कोई भी ठोस मुद्दा नहीं बचा है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान

चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान

हिमाचल में दंत चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपए होंगे खर्च, CM सुक्खू ने की घोषणा

हिमाचल में दंत चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपए होंगे खर्च, CM सुक्खू ने की घोषणा

कांग्रेस सरकार प्रदेश की अनमोल धरोहर को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा, मुख्यमंत्री जवाब दें : राकेश जमवाल

कांग्रेस सरकार प्रदेश की अनमोल धरोहर को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा, मुख्यमंत्री जवाब दें : राकेश जमवाल

हिमाचल के बीड़ में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, ग्रेटर नोएडा के पर्यटक की मौ*त; पायलट के खिलाफ केस दर्ज

हिमाचल के बीड़ में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, ग्रेटर नोएडा के पर्यटक की मौ*त; पायलट के खिलाफ केस दर्ज

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज की प्रेरणा, मोदी सरकार ने जनजातीय कल्याण को दी नई दिशा : सुनील नेगी

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज की प्रेरणा, मोदी सरकार ने जनजातीय कल्याण को दी नई दिशा : सुनील नेगी

Shimla: हिमाचल की धरोहरों को सरेआम बेच रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम

Shimla: हिमाचल की धरोहरों को सरेआम बेच रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम

हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी

हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Shimla: भाजपा के 12 वर्ष के शासन में लोकतंत्र की संस्थाओं को किया गया कमजोर : नेगी

Shimla: भाजपा के 12 वर्ष के शासन में लोकतंत्र की संस्थाओं को किया गया कमजोर : नेगी

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही सरकार : नरेश

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही सरकार : नरेश

Himachal: शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें किन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Himachal: शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें किन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर