Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

DPL 2025: मैच के दौरान भिड़े नीतीश राणा और दिग्वेश राठी, कई खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना

30 अगस्त, 2025 09:16 PM

नई दिल्ली। एक तरफ़ नीतीश राणा हैं, जो दिल्ली क्रिकेट में एक बड़े ओहदे वाले खिलाड़ी हैं। वहीं दूसरी तरफ़ दिग्वेश राठी हैं, जिनके बारे एक बात साफ है कि उन्हें विपक्षी खिलाड़ियों को चिढ़ाने और बार-बार अंपायर्स से भिड़ने में कोई समस्या नहीं है। जब वेस्ट दिल्ली लायंस (राणा की टीम) और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज (राठी की टीम) के बीच हुए मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों का आमना-सामना हुआ, तो गर्माहट आना लाजमी था। राठी गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने रन-अप पूरा किया लेकिन गेंद नहीं फेंकी। राणा ने मजाक में स्वीप शॉट खेला। राठी मुस्कराते हुए पीछे लौटे। अब अगली गेंद पर जब राठी आए तो राणा पीछे हट गए। इस बीच थोड़े शब्दों का आदान-प्रदान ज़रूर हुआ लेकिन कॉमेंटेटर्स मैदान पर इस नोकझोंक का मजा ले रहे थे।

जल्द ही जब दोनों खेलने को तैयार हुए तो राठी ने गेंद फेंकी और राणा ने रिवर्स-स्वीप लगाते हुए डीप प्वाइंट के ऊपर बेहतरीन सिक्सर जड़ा। इसके बाद राणा बैट को चूमते हुए आगे की तरफ बढ़े। इस बीच पता नहीं किसने क्या कहा, लेकिन माहौल गरमा गया और अगले ही दृश्य में राणा ग़ुस्से में राठी की ओर बढ़ते दिखे। अंपायर गायत्री वेणुगोपालन और फील्डरों ने दोनों को अलग किया। राठी वैसे भी लौट रहे थे, लेकिन चुपचाप नहीं, और ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि राणा भी सिर्फ बातों पर रुकने वाले हैं। आखिरकार मामला शांत हुआ।

राठी ने आईपीएल 2025 के मैचों में कई बार फाइन भरा है। कुल मिला कर उनके पास फाइन भरने का एक अनुभव है और इस मैच में भी वह 80% मैच फीस गंवा बैठे। उनके व्यवहार को “खेल की भावना के खिलाफ” माना गया। वहीं राणा पर “अश्लील, अपमानजनक या आपत्तिजनक इशारा करने” के लिए उनकी 50% फीस का जुर्माना लगाया गया।

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कृष्ण यादव (“विपक्षी खिलाड़ी की गाली के बाद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल और बल्ला उनकी ओर तानना”) पर पूरी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। सुमित माथुर (“ऐसी भाषा या इशारे जिनसे दूसरे खिलाड़ी को उकसाया जा सके”) पर 50% जुर्माना और अमन भारती (“आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल”) पर 30% जुर्माना लगाया गया। ऐसे अगर देखा जाए तो राणा बनाम राठी का मुक़ाबला राणा के नाम रहा। राणा की शतकीय पारी ने वेस्ट दिल्ली लायंस को क्वालिफ़ायर-2 में पहुंचाया और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी