Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

Delhi Bomb Threat : दिल्ली के 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

14 जुलाई, 2025 02:00 PM

नई दिल्ली। दिल्ली के तीन स्कूलों में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। यह धमकी राजधानी के चाणक्यपुरी, द्वारका और प्रशांत विहार इलाके के स्कूलों को भेजी गई थी। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों की बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की मदद से जांच की गई. फिलहाल अब तक कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है।

सुबह 8 बजे मिली धमकी, पुलिस ने तीनों स्कूलों में की गहन तलाशी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे तीन अलग-अलग स्कूलों से पुलिस को धमकी मिलने की सूचना मिली। प्रशांत विहार, द्वारका सेक्टर 16 स्थित सीआरपीएफ स्कूल चाणक्यपुरी स्थित एक अन्य स्कूल

इन सभी स्कूलों को मेल के जरिए बम लगाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद संबंधित इलाकों की लोकल पुलिस टीम, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और स्पेशलिस्ट्स की मदद से पूरे कैंपस की जांच की गई।

पुलिस का बयान – साइबर सेल ईमेल के सोर्स की जांच में जुटी

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका नॉर्थ थाने में सुबह PCR कॉल आई थी, जिसमें सीआरपीएफ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा, "स्कूल की तलाशी ली गई है, मौके पर बम निरोधक दस्ते ने जांच की, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।" अब साइबर सेल की टीम ईमेल के सोर्स और भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है।

स्कूलों में सुरक्षा कड़ी, छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में क्लासेस तुरंत बंद कर दी गईं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आसपास के इलाकों में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है, लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां, पिछले साल 40 स्कूलों को भेजे गए थे मेल

यह कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो। पिछले साल भी 40 से ज्यादा स्कूलों को ऐसे धमकी भरे ईमेल मिले थे। इनमें से कई मामलों में पुलिस ने जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की थी, हालांकि कुछ केस अब भी जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बने हुए हैं।

क्या है पुलिस का अगला कदम?

ईमेल की IP और सर्वर लोकेशन का पता लगाया जा रहा है संदिग्धों की पहचान के लिए साइबर सेल और स्पेशल सेल को अलर्ट किया गया है सभी स्कूलों को फिलहाल हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है. दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं