Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

Cricket: रिकी पोटिंग को मिला था टीम इंडिया के हेड कोच का ऑफर, जानें क्यों ठुकराया प्रस्ताव

23 मई, 2024 04:36 PM

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा है कि उनसे भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के लिए संपर्क किया गया था। आईसीसी रिव्यू से बातचीत के दौरान पोंटिंग ने यह बात कही। उन्होंने कहा, “मैंने इससे संबंधित काफी रिपोर्ट्स देखी हैं। आम तौर पर आपके जानने से पहले ही यह चीजें सोशल मीडिया पर सामने आ जाती हैं। आईपीएल के दौरान इस संबंध में मेरे से एकाध बार बात की गई थी, यह जानने के लिए कि मैं इस रोल के लिए रुचि रखता हूं या नहीं।”

उन्होंने कहा, “मैं एक सीनियर राष्ट्रीय टीम का कोच बनना जरूर पसंद करूंगा। लेकिन इस समय मेरे पास और भी काम हैं और मैं घर पर भी अपना समय देना चाहता हूं। हर कोई जानता है कि अगर आप भारतीय टीम के कोच हैं तो आप आईपीएल में अपनी सेवाएं नहीं दे सकते। राष्ट्रीय टीम का कोच साल के 10 से 11 महीने करने वाला काम है। फिलहाल जिस तरह का जीवन मैं जीता हूं उसे देखते हुए यह रोल मेरे लाइफ स्टाइल में फिट नहीं बैठता है।”

उन्होंने कहा, “मेरा परिवार आईपीएल के अंतिम पांच सप्ताह मेरे साथ था, वे सभी हर साल मेरे साथ भारत आते हैं। जब मैंने अपने बेटे से कहा कि मुझे कोच का पद ऑफर हुआ है तब उसने बिना सोचे इस स्वीकार करने के लिए कहा। उसने कहा कि उसे अगले कुछ और साल भारत आने में काफी अच्छा लगेगा। मेरे परिवार को भारत आना बेहद पसंद है और वे यहां पर क्रिकेट के कल्चर को भी काफी पसंद करते हैं। लेकिन अभी यह मेरी लाइफ स्टाइल में फिट नहीं बैठता है।”

गौतम गंभीर से भी बीसीसीआई ने हाल ही में मुख्य कोच के पद के लिए संपर्क किया था। इस दौड़ में स्टीफन फ्लेमिंग और जस्टिन लैंगर के भी नाम चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पोंटिंग इस समय होबार्ट हरिकेन्स के हेड ऑफ स्ट्रैटजी भी हैं और एमएलसी में उन्होंने वॉशिंगटन फ्रीडम के साथ मुख्य कोच के तौर कर दो वर्ष का करार भी किया है। एमएलसी का दूसरा सत्र आगामी टी-20 विश्वकप के ठीक बाद शुरू होगा। पोंटिंग इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के टी-20 और एकदिवसीय दल के साथ भी काम कर चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर