Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

Cricket : गौतम गंभीर का टीम इंडिया का हेड कोच बनना तय, राहुल द्रविड़ नहीं करेंगे आवेदन

04 जून, 2024 02:12 PM

न्यूयॉर्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि बतौर कोच टी-20 विश्वकप 2024 उनका आखिरी टूर्नामेंट है और वह इस पद के लिए आवेदन नहीं करेंगे। द्रविड़ ने भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन नहीं करने पुष्टि की है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, “हर एक टूर्नामेंट महत्वपूर्ण होता है। मैंने जिस मैच में भी भारतीय टीम की कोचिंग की है, वह हर मैच मेरे लिए महत्वूर्ण है। यह मेरा आखिरी टूर्नामेंट है, इसलिए मेरे लिए यह टूर्नामेंट अलग नहीं है। मुझे यह काम करना पसंद है और भारत के कोच के रूप में मैंने इसका पूरा लुफ्त उठाया है। मुझे इस टीम और खिलाड़ियों के साथ काम करना अच्छा लगता है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम इतना व्यस्त है कि मैं जिंदगी के इस पड़ाव पर इस पद के लिए फिर से आवेदन नहीं करना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हमने सभी वैश्विक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। निरंतरता की बात करें तो हम निरंतर भी रहे हैं। हम टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफ़ाइनल में पहुंचे, फिर डब्ल्युटीसी चक्र में अच्छा प्रदर्शन कर 2023 के फाइनल में गए और वनडे विश्व कप 2023 में लगातार अच्छा खेल फ़ाइनल के लिए जगह बनाई। हम सभी बड़े टूर्नामेंट में निरंतरता के साथ बढ़िया खेलें। हालांकि अंतिम चरण में हम अपने खेल को मैदान पर बेहतर ढंग से नहीं उतार पाए। उम्मीद है कि हम यहां भी अच्छा प्रदर्शन कर फिर से उसी जगह पर पहुंचेंगे। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत में आप ये सब नहीं सोच सकते। हमारा लक्ष्य फिर से उस स्थिति में पहुंचना है, जहां से हम टूर्नामेंट जीत सके।”

उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोच पद के आवेदन के लिए 27 मई को आखिरी तारीख है और गौतम गंभीर इस दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्वयं इस पद के लिए इच्छा जताई है और कहा है, “मैं भारत का कोच बनना पसंद करूंगा।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर