Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

पंजाब

Big Breaking : जत्थेदार अकाल तख्त की ओर से मंत्री हरजोत बैंस और भाषा विभाग के डायरेक्टर तलब

26 जुलाई, 2025 05:18 PM

श्री अमृतसर : श्रीनगर में हुए शहीदी समारोह को लेकर उठा विवाद अब तख्त श्री अकाल साहिब तक जा पहुंचा है। श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को लेकर आयोजित कार्यक्रम में नाच-गाने और मनोरंजन के अंदाज़ में शुरुआत ने सिख संगत की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। इस गंभीर मामले को देखते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह और भाषा विभाग के डायरेक्टर जसवंत सिंह को 1 अगस्त 2025 को पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है।

किस बात पर मचा विवाद?

1. श्रीनगर में हुए एक धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत नाच-गाने और मनोरंजक तरीकों से की गई, जिसे सिख पंथ की गरिमा और परंपरा के खिलाफ माना गया।

2. जत्थेदार गड़गज्ज ने स्पष्ट कहा कि शहीदी जैसे पवित्र मौके को इस अंदाज में मनाना पहले कभी नहीं देखा गया।

3. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर ना तो अब तक कोई स्पष्टीकरण आया है, और ना ही सिख संगत से माफी मांगी गई है।

जत्थेदार का आदेश: 1 अगस्त को हो पेश

श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा भेजे गए आधिकारिक समन में कहा गया है कि दोनों अधिकारी 1 अगस्त को पाँच सिंह साहिबान की उपस्थिति में पेश हों और अपने इस कृत्य को लेकर जवाब दें।

गायक बीर सिंह पर भी आई थीं शिकायतें

इस पूरे प्रोग्राम में गायक बीर सिंह के खिलाफ भी शिकायतें दर्ज की गई थीं। उन्होंने अकाल तख्त साहिब पहुँचकर माफ़ी मांगी और अपनी सफाई पेश की। उनका मामला भी 1 अगस्त की ही बैठक में विचाराधीन रहेगा।

अकाल तख्त का सख्त संदेश

श्री अकाल तख्त साहिब के सेक्रेटरी बगीचा सिंह ने जानकारी दी कि कैबिनेट मंत्री और डायरेक्टर को इस मामले में पत्र जारी किया जा चुका है। तख्त साहिब ने स्पष्ट किया है कि गुरु साहिबान की शहादत के मौके पर कोई भी हल्कापन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा हो।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन