Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

BCCI : टेस्ट प्लेयर्ज की सैलरी बढ़ाएगा BCCI, आईपीएल के बाद हाइक मिलने की है संभावना

28 फ़रवरी, 2024 12:23 PM

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने चंद हफ्ते पहले ही अपने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट खिलाडिय़ों के लिए घरेलू रेड बॉल टूर्नामेंट में अनिवार्य रूप से खेलने का नियम बनाया था। अब कैश रिच टी-20 टूर्नामेंट आईपीएल से ठीक पहले एक और बड़ा फैसला लेने वाली है। बीसीसीआई टेस्ट मैच की फीस बढ़ाने का विचार कर रही है, जिससे प्लेयर्स क्रिकेट के सबसे पुराने और लंबे फॉर्मेट के प्रति आकर्षित हो और पहले से ज्यादा फोकस करें। सूत्रों की माने तो बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन द्वारा घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए टीम मैनेजमेंट के निर्देश को नजरअंदाज करने और इसके बजाय अगले महीने से शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारी करने का विकल्प चुनने के मद्देनजर वेतन संरचना को फिर से तैयार करने का फैसला किया है। बीसीसीआई उस अतिरिक्त बोनस पर काम कर रहा है, जो एक खिलाड़ी को एक सीजन में सभी टेस्ट सीरीज खेलने पर मिलेगा। वर्तमान में, बीसीसीआई प्रति टेस्ट मैच फीस के रूप में 15 लाख रुपए, प्रति वनडे 6 लाख रुपए और टी-20 अंतरराष्ट्रीय के लिए तीन लाख रुपए का भुगतान करता है।

आईपीएल के बाद आएगा नया स्ट्रक्चर

नए फीस मॉडल के बारे में बताते हुए बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, उदाहरण के लिए, यदि कोई एक कैलेंडर ईयर में सभी टेस्ट सीरीज खेलता है, तो उसका सालाना कॉन्ट्रेक्ट बढ़ाने के अलावा, अतिरिक्त पुरस्कार दिया जाना चाहिए। इस फैसले का एकमात्र मकसद यही सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा रेड बॉल क्रिकेट खेले। यह टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए एक एक्स्ट्रा लाभ होगा। यदि नए पारिश्रमिक मॉडल को मंजूरी मिल जाती है, तो इसे इस आईपीएल सीजन के बाद लागू किया जाएगा।

तेज-स्पिन गेंदबाजों को खोजेगा एचपीसीए का टेलेंट हंट प्रोग्राम

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में अब उभरती हुई युवा प्रतिभाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढऩे का मौका मिल पाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से तेज़ व स्पिन गेंदबाजों की खोज को लेकर टेलेंट हंट प्रोग्राम करवाया जाएगा। इसके तहत अंडर-20 युवक-युवतियों के प्रदेश भर के पांच स्थानों में ट्रायल करवाए जाएंगे। इसमें पहला ट्रायल 15 मार्च को शिमला में एचपीसीए के गुम्मा कोटखाई क्रिकेट स्टेडियम, 17 मार्च को मंडी के एमएसएलएम कॉलेज मैदान सुंदरनगर, 19 मार्च को ऊना के इंदिरा स्टेडियम ऊना व 21 मार्च को कांगड़ा के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में ट्रायल लिए जाएंगे।

चयनित खिलाडिय़ों को एचपीसीए की ओर से भविष्य में बेहतरीन क्रिकेटर बनने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। वर्तमान में एचपीसीए के 53 सब-सेंटर और नौ जिला स्तरीय एकेडमी चलाई जा रही हैं। इनमें लगभग 1800 पुरुष और महिला खिलाडिय़ों को भविष्य की क्रिकेटर बनने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। ट्रायल में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से कम होनी चाहिए। पहली सिंतबर, 2004 के बाद जन्मे युवक-युवतियां ही ट्रायल में भाग ले पाएंगे। एचपीसीए के महासचिव अविनेश परमार ने बताया कि युवाओं को तराशने के लिए टेलेंट हंट प्रोग्राम फॉर फास्ट एंड स्पिन बॉलर शुरू किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए