Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में तनावपूर्ण हुए हालात, पत्रकार की हत्या और भारतीय दूतावास पर हमले के बीच भारत ने जारी की सख्त एडवाइजरी

19 दिसंबर, 2025 05:59 PM

बांग्लादेश में 'जुलाई विद्रोह' के चर्चित चेहरे और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी के निधन के बाद पूरे देश में हिंसा की आग फैल गई है। 19 दिसंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हादी की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने ढाका और चटगांव समेत कई शहरों में जमकर उत्पात मचाया। इस अशांति के बीच खुलना में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि चटगांव में Indian Assistant High Commission के बाहर हुई झड़प में पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। बिगड़ते हालातों को देखते हुए भारत सरकार ने वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी (Advisory) जारी की है। आइए डिटेल में जानते हैं पूरा मामला-

आखिर क्या है पूरी घटना?
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले हफ्ते ढाका में अज्ञात हमलावरों ने हादी के सिर में गोली मार दी थी। गंभीर स्थिति में उन्हें सिंगापुर ले जाया गया, जहाँ गुरुवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने इसे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया और एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। हादी की मौत की खबर फैलते ही प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। ढाका में भीड़ ने देश के प्रमुख अखबारों के दफ्तरों में तोड़फोड़ की और आगजनी की कोशिश की।

पत्रकार की हत्या
हिंसा की सबसे दुखद खबर खुलना से आई, जहां शालुआ प्रेस क्लब के अध्यक्ष इमदादुल हक मिलन की सरेआम हत्या कर दी गई। मिलन एक चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। चटगांव में प्रदर्शनकारियों ने भारतीय सहायक उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ हिंसक हो गई और कार्यालय परिसर पर पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोग घायल हो गए।

भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी
बांग्लादेश में लगातार बढ़ती हिंसा और भारतीय मिशनों को निशाना बनाए जाने के बाद, ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इसमें बांग्लादेश में रह रहे भारतीय समुदाय और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे:

स्थानीय यात्राओं से पूरी तरह बचें।
भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रदर्शन वाली जगहों से दूर रहें।
अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर