Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

Bangladesh election Live Update: ऐतिहासिक चुनाव में तारीक़ और यूनुस ने डाला वोट, हसीना के गढ़ मतदान केंद्र पर बम विस्फोट

12 फ़रवरी, 2026 12:01 PM

बांग्लादेश में 13वें आम संसदीय चुनाव के तहत गुरुवार सुबह मतदान शुरू हो गया। यह चुनाव अगस्त 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले जनआंदोलन के बाद अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी अवामी लीग के सत्ता से हटने के बाद हो रहा है। देशभर में 300 में से 299 संसदीय सीटों पर सुबह 7:30 बजे (स्थानीय समय) से मतदान जारी है, जो शाम 4:30 बजे तक चलेगा। एक निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार की मौत के कारण मतदान रद्द कर दिया गया है।इस चुनाव में शेख हसीना की अवामी लीग हिस्सा नहीं ले रही है। अंतरिम सरकार ने पार्टी को भंग कर चुनाव लड़ने से रोक दिया है। मुख्य मुकाबला BNP और उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच है। जमात ने इस बार इतिहास में पहली बार एक हिंदू उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। पढ़ें चुनाव से जुड़ी हर अपडेट


LIVE UPDATES:-
तारीक़ रहमान और यूनुस ने किया मतदान
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अध्यक्ष और चुनाव में सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे तारीक़ रहमान ने ढाका के गुलशन मॉडल स्कूल एंड कॉलेज केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि अगर BNP सत्ता में आई तो कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार और नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. मोहम्मद यूनुस ने भी ढाका में मतदान किया और इस दिन को “नए बांग्लादेश का जन्मदिन” करार दिया।


हसीना के गढ़ में कम मतदान
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान के जन्मस्थान गोपालगंज में मतदान की रफ्तार बेहद धीमी देखी गई। शुरुआती घंटों में कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या काफी कम रही। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि स्थानीय अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है।


ढाका में शुरुआती घंटों में 3% से 13% मतदान
चुनाव आयोग और स्थानीय मीडिया के अनुसार ढाका के कई निर्वाचन क्षेत्रों में शुरुआती दो घंटों में मतदान प्रतिशत 3 से 13 फीसदी के बीच दर्ज किया गया। ढाका-9 के एक मतदान केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक सबसे अधिक 13 प्रतिशत मतदान हुआ।


गोपालगंज मतदान केंद्र पर बम विस्फोट व मीरपुर में समर्थकों के बीच झड़प
चुनाव के दौरान गोपालगंज के एक मतदान केंद्र पर कच्चे बम विस्फोट की घटना सामने आई, जिसमें एक किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार सभी को मामूली चोटें आईं और मतदान प्रक्रिया बिना बाधा के जारी रही।ढाका की मीरपुर-10 निर्वाचन सीट में जमात-ए-इस्लामी और बीएनपी समर्थकों के बीच झड़प की खबर आई है. इस सीट से जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान चुनाव लड़ रहे हैं।


मतगणना और नतीजे
मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होने की संभावना है। हालांकि चुनाव आयोग ने संकेत दिए हैं कि इस बार संसदीय मतपत्रों के साथ-साथ सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह के कारण नतीजों में समय लग सकता है।


मुख्य मुकाबला और राजनीतिक समीकरण
चुनाव में मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच माना जा रहा है। मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने पिछले वर्ष अवामी लीग को भंग कर दिया था, जिसके चलते पार्टी इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले पा रही है।


उम्मीदवार और दल
निर्वाचन आयोग के अनुसार, 50 राजनीतिक दलों के 1,755 उम्मीदवार मैदान में हैं
273 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं
बीएनपी ने सबसे अधिक 291 उम्मीदवार उतारे हैं
चुनाव में कुल 83 महिला उम्मीदवार शामिल हैं

भारी सुरक्षा व्यवस्था
चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।
करीब 9 से 10 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
राजधानी ढाका के संवेदनशील इलाकों में बख्तरबंद वाहन (APC) और त्वरित कार्यबल (RAT) तैनात
ढाका के 2,131 मतदान केंद्रों में से 1,614 को संवेदनशील घोषित किया गया
सेना ने दो मतदान केंद्रों को ‘जोखिमपूर्ण’ बताया है
पहली बार चुनावी सुरक्षा में ड्रोन और बॉडी-वॉर्न कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मतदाता और प्रवासी वोटिंग
निर्वाचन आयोग के अनुसार देश में कुल 12.7 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 3.58 प्रतिशत पहली बार वोट डाल रहे हैं। इसके अलावा, करीब 8 लाख पंजीकृत प्रवासी बांग्लादेशी पहली बार आईटी आधारित डाक मतपत्र प्रणाली के जरिए मतदान कर सकेंगे।मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि चुनाव के बाद जल्द ही सत्ता निर्वाचित सरकार को सौंप दी जाएगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं से संयम, सहिष्णुता और लोकतांत्रिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की।मुख्य चुनाव आयुक्त ए.एम.एम. नासिरुद्दीन ने भी मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का आग्रह किया है।
चुनाव पर 45 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के पर्यवेक्षक नजर बनाए हुए हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’