Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

BAN vs USA T20: अमरीका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

22 मई, 2024 04:46 PM

ह्यूस्टन। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कोरी एंडरसन (34) और हरमीत सिंह (33) की नाबाद तूफानी बल्लेबाजी के दम पर अमरीका ने टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही अमरीका ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। टी-20 विश्वकप से पहले अमरीकी टीम को मंगलवार देर रात तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में ऐतिहासिक जीत मिली है। अमरीका की जीत के हीरो हरमीत सिंह ने 13 गेंदों पर 33 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने चौथे ओवर में ही कप्तान मोनंक पटेल (12) का विकेट रनआउट के रूप में गवां दिया। उसके बाद नौवें ओवर में ऐंड्रियस गौस 18 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। 12वें ओवर में स्टीवन टेलर (20) रन बना कर आउट हुए। ऐरन जोंस (4) और नीतिश कुमार (10) रन बनाकर आउट हुए। 94 के स्कोर पर पांच विकेट गवांने के बाद संकट में फंसी अमरीका की टीम को कोरी एंडरसन और हरमीत सिंह ने संभाला। एंडरसन ने 25 गेंदों में नाबाद (34) और हरमती ने 13 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद (33) रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 156 रन बनाकर अपनी टीम को पांच विकेट से ऐतिहासिक जीत दिला दी। बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने दो विकेट लिए। शोरिफुल इस्लाम और रिशाद हुसैन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

अमरीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की लिटन कुमार दास और सौम्य सरकार की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। पांचवें ओवर में जसदीप ने लिटन को पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। छठें ओवर में सौम्य सरकार भी चलते बने। उन्हें स्टीवन टेलर ने आउट किया। तौहिद ह्रिदोय की ने 47 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (58) रनों की पारी खेली। महमुदुल्लाह ने (31), सौम्य सरकार (20) लिटन दास ने (14) रन बनाकर आउट हुए। अमरीका के लिए स्टीवन टेलर ने दो विकेट चटकाए। वहीं, सौरभ, अली और जेस्सी को एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। दोनों टीमों के बीच श्रृंखला का दूसरा मैच गुरुवार को ह्यूस्‍टन में खेला जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर