Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

खेल

Australia Vs SouthAfrica : आस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका में डब्ल्यूटीसी फाइनल आज से

11 जून, 2025 01:39 PM

लंदन आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का फाइनल मुकाबला बुधवार से खेला जाना है, जो साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के लॉड्र्स में आयोजित होगा। इसे अगर ‘टेस्ट क्रिकेट का वल्र्ड कप कहा जाए, तो बुरा नहीं होगा, क्योंकि इस खिताब के लिए लड़ाई दो साल तक चलती है। अभी तक दो बार इसका आयोजन हुआ है। एक बार न्यूजीलैंड और एक बार ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीता है। दोनों बार भारत फाइनल में था। इस बार साउथ अफ्रीका के सामने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है। साउथ अफ्रीका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम को तेंबा बावुमा लीड करेंगे। यह मुकाबला 11 जून, 2025 से लॉड्र्स स्टेडियम पर खेला जाएगा। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि मार्नस लाबुशेन उस्मान ख्वाजा के साथ ओपन करेंगे। वहीं, साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने बताया कि एडन मार्करम के साथ रायन रिकेलटन पारी की शुरुआत करेंगे।

कमिंस ने बताया कि तेज गेंदबाजी अटैक में उनके साथ हेजलवुड और स्टार्क शामिल हैं। स्पिनर के रूप में नाथन लॉयन को शामिल किया गया है। वहीं, साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने बताया कि रियन रिकेलटन पारी की शुरुआत करेंगे। वियान मुल्डर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे। कप्तान ने इस फैसले पर कहा, मुल्डर इस पोजिशन के हिसाब से काफी युवा हैं, लेकिन उन्होंने पिछले दो साल में जिस तरह से खुद को विकसित किया है। मैं उससे प्रभावित हूं। यह फैसला उन्हें कॉन्फिडेंस देगा। साउथ अफ्रीका की फाइनल-11 में तीन तेज गेंदबाज और एक स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। कगिसो रबाडा तेज गेंदबाजी को लीड करेंगे, इनमें मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी भी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया— पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन और जोश हेजलवुड।

साउथ अफ्रीका— तेंबा बावुमा (कप्तान), रियन रिकेलटन, एडन मार्करम, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगहाम, काइल वेरेने, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल