Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

Anderson Tendulkar Trophy : लीड्स टेस्ट में हार के बाद क्या बोले गंभीर, जानिए

26 जून, 2025 01:20 PM

लीड्स; भारतीय टीम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट से हार गई। टीम पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। सीरीज का दूसरा मैच दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को मुकाबले के आखिरी दिन इंग्लैंड को 350 रन बनाने थे, जिसे टीम ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेन डकेट ने 149 और जैक क्रॉली ने 65 रन की पारी खेली। बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए।
भारत से शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा को दो-दो विकेट मिले। लीड्स टेस्ट हारने के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर ने कहा कि सिर्फ शतक नहीं, जीत मायने रखती है। उन्होंने यह बात पंत के शतकों के सवाल पर कही। ऋषभ पंत के दो शतकों पर जब सवाल पूछा गया, तब गंभीर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में तीन और शतक भी लगे हैं। वह भी बड़े पॉजिटिव हैं, लेकिन सिर्फ शतक नहीं, जीत ज्यादा मायने रखती है। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान के रूप में पहला टेस्ट), केएल राहुल और पंत इन पांच बल्लेबाजों के शतक पॉजिटिव बात है।

गंभीर ने कहा कि भारत के युवा तेज गेंदबाजों को समय और अनुभव देना जरूरी है। बुमराह को छोडक़र कोई भी गेंदबाज ज्यादा प्रभावी नहीं दिखा। प्रसिद्ध कृष्णा, सिराज और शार्दुल ठाकुर लाइन-लेंथ में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने आगे कहा कि पहले हमारे पास चार ऐसे तेज गेंदबाज होते थे, जिनके पास 40 से ज्यादा टेस्ट का अनुभव होता था। अनुभव टेस्ट क्रिकेट में बहुत मायने रखता है, खासकर विदेशी दौरों में। अगर हर टेस्ट के बाद गेंदबाजों को आंकेंगे, तो हम तेज गेंदबाजी यूनिट कैसे बनाएंगे। प्रसिद्ध कृष्णा के पास बेहतरीन टेस्ट गेंदबाज बनने के सारे गुण हैं। शार्दुल को कम गेंदबाजी करने के पीछे गंभीर ने कप्तान के फैसले को सही ठहराया। वह बोले कभी-कभी कप्तान परिस्थितियों के अनुसार स्पिनर को प्राथमिकता देता है।

बुमराह तीन ही टेस्ट खेलेंगे

जसप्रीत बुमराह के सवाल पर गौतम गंभीर ने साफ किया है कि तेज गेंदबाज बुमराह का पांच विकेट लेना शानदार था। हम अपनी योजना नहीं बदलेंगे। बुमराह के वर्कलोड को संभालना जरूरी है, क्योंकि आगे और भी क्रिकेट है। गंभीर ने युवा गेंदबाजों पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमने जो टीम चुनी है, वह विश्वास के साथ चुनी है, न कि उम्मीद के भरोसे। हम मानते हैं कि ये गेंदबाज बेहतर करेंगे। इस टेस्ट में भी हम चार दिन तक अच्छी स्थिति में थे।

कभी-कभी फेल हो जाते हैं प्लेयर्स

निचले क्रम की बल्लेबाजी पर गंभीर ने कहा कि भारत की दोनों पारियों में निचले क्रम के बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, जिससे बड़ी बढ़त नहीं बन पाई। भारत ने पहली पारी में 41 रन बनाने में आखिरी छह विकेट गंवा दिए, जबकि दूसरी पारी में 31 रन में पांच विकेट गंवा दिए। ऐसा नहीं कि उन्होंने कोशिश नहीं की, लेकिन कभी-कभी प्लेयर्स फेल हो जाते हैं। यह सामान्य बात है। गंभीर ने कप्तान गिल के बारे में कहा कि अपने पहले टेस्ट में कप्तान के रूप में गिल ने शानदार शतक लगाया। पहला मैच था तो नर्वस होना स्वाभाविक है, लेकिन उसने बहुत अच्छा किया। उसके पास एक सफल कप्तान बनने के सभी गुण हैं। बस हमें समय देना होगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव