Thursday, July 02, 2026
BREAKING
पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर Mandi: चुनावी नतीजों से खिसकी सुक्खू सरकार के पैरों तले जमीन : जयराम

पंजाब

Amritsar से Delhi तक का सफर अब होगा और भी आरामदायक, रेलवे ने लिया अहम फैसला

08 जुलाई, 2025 04:37 PM

अमृतसर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर उत्तर रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। करीब डेढ़ साल बाद इस ट्रेन की कोच संख्या 8 से बढ़ाकर 16 कर दी गई है। अब इस ट्रेन में दोगुने यात्री सफर कर सकेंगे। रेलवे ने यह फैसला यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग और बुकिंग में वेटिंग लिस्ट को देखते हुए लिया है। बता दे कि अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (22488/22487) को 6 जनवरी 2024 को लॉन्च किया गया था। शुरुआत में ट्रेन में सिर्फ 8 कोच लगाए गए थे, जिससे लगभग 530 यात्रियों के सफर की सुविधा थी। ट्रेन के शुरू होते ही इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और त्योहारों, वीकेंड्स पर सीटें मिलना मुश्किल हो गया।

10 जुलाई से 16 कोचों के साथ दिल्ली से रवाना होगी, 12 जुलाई को अमृतसर से चलेगी

नई व्यवस्था के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस 10 जुलाई (गुरुवार) को पहली बार 16 कोचों के साथ दिल्ली से अमृतसर पहुंचेगी। इसके बाद 12 जुलाई (शनिवार) को अमृतसर से 16 कोचों वाली वंदे भारत पहली बार रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह स्थायी बदलाव होगा और नियमित संचालन इसी कोच संरचना के साथ किया जाएगा।

कोच बढ़ने से 6 स्टेशनों के यात्रियों को सीधा फायदा

कोच बढ़ने से सिर्फ अमृतसर ही नहीं, बल्कि ब्यास, जालंधर, लुधियाना, अंबाला और दिल्ली जैसे प्रमुख स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। इन रूट्स पर रोज़ाना हजारों यात्री वंदे भारत में सफर करना चाहते हैं, लेकिन सीटें कम होने के कारण अधिकतर वेटिंग में ही रह जाते थे।

अब करीब 1060 यात्री कर सकेंगे एक साथ सफर

जहां पहले सिर्फ 530 यात्री इस ट्रेन में सफर कर पाते थे, वहीं अब इस संख्या को दोगुना कर करीब 1060 यात्रियों तक बढ़ाया गया है। इससे ट्रेन की कमाई भी बढ़ेगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस तेज़, आरामदायक और समयबद्ध ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा।

टिकट की वेटिंग लिस्ट होगी कम, त्योहारों पर राहत मिलेगी

रेलवे को अक्सर त्योहारों और छुट्टियों में यात्रियों से शिकायतें मिलती थीं कि वंदे भारत में सीटें नहीं मिलतीं। अब कोच संख्या बढ़ने से बुकिंग में आसानी होगी और वेटिंग लिस्ट में कमी आएगी। यात्रियों को अब ट्रेन छूटने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

रेलवे का कहना – यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता, मांग के अनुसार व्यवस्था

उत्तर रेलवे ने बयान जारी कर कहा कि ट्रेन में कोच बढ़ाना यात्री हित में लिया गया निर्णय है। भविष्य में भी मांग के आधार पर बदलाव किए जाएंगे। वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए हैं और कोच बढ़ाने का उद्देश्य यही है कि अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा