Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

Mandi: चुनावी नतीजों से खिसकी सुक्खू सरकार के पैरों तले जमीन : जयराम

02 जुलाई, 2026 08:06 PM

मंडी : कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर रातोंरात नियमों में बदलाव कर रही है और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर तरह-तरह के प्रशासनिक व राजनीतिक दबाव बनाकर चेयरमैन, वाइस चेयरमैन तथा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पदों पर जबरन कब्जा करने की साजिशें रच रही है। चुनावी नतीजों से सरकार के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। ये आरोप जयराम ठाकुर ने वीरवार को मंडी में सुक्खू सरकार पर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जनता और विपक्ष उनके इस षड्यंत्र को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। जयराम ने कहा कि पंचायत और स्थानीय नगर निकाय चुनावों के हालिया नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश की जनता सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों और कार्यप्रणाली से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।

प्रदेश सरकार ने वापस ली मंडी को मिली आपदा राहत राशि
आपदा प्रबंधन के मुद्दे पर सुक्खू सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंडी जिले ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान सबसे अधिक नुक्सान झेला था, परंतु राहत और पुनर्वास की दिशा में काम करने के बजाय संवेदनहीन सरकार ने इस जिले को आबंटित की गई आपदा राहत राशि को भी वापस ले लिया है। इसी कारण आज यहां के प्रभावित लोग पूरी तरह से रामभरोसे रहने को मजबूर हैं। इससे पूर्व उन्होंने जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की निर्विरोध विजय के उपलक्ष्य में आयोजित विजय रैली में भाग लिया और नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं भाजपा के सभी जिला परिषद सदस्यों के साथ बैठक की।

वीरवार सुबह ही जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव से पहले 29 सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिले और मंडी सर्किट हाऊस में बैठक कर अध्यक्ष पद के लिए खिलड़ा वार्ड से सदस्य अमरू राम और उपाध्यक्ष के लिए थाची वार्ड से बोदी देवी के नाम पर सर्वसहमति बनाई। इस मौके पर विधायक अनिल शर्मा, विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद, दीपराज, दलीप ठाकुर और भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू