Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

America में बर्फीले तूफान का तांडव: 25 लोगों की मौत, हजारों फ्लाइट्स कैंसिल, अंधेरे में डूबे 7 लाख घर

27 जनवरी, 2026 08:03 PM

अमेरिका इस समय कुदरत के भीषण कहर का सामना कर रहा है। आर्कन्सा से लेकर न्यू इंग्लैंड तक फैले 1,300 मील के दायरे में आए बर्फीले तूफान ने पूरे देश की रफ्तार रोक दी है। इस आपदा में अब तक कम से कम 25 लोगों की जान जा चुकी है। कड़ाके की ठंड और जमा देने वाली बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स या तो रद्द हुईं या देरी से चलीं।

रिकॉर्ड तोड़ ठंड और बर्फबारी
नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक अमेरिका के कई हिस्सों में बर्फबारी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं:

पिट्सबर्ग: यहां करीब 20 इंच तक बर्फ जमी है।
तापमान: कड़ाके की हवाओं के कारण महसूस होने वाला तापमान (Wind Chill) माइनस 25 डिग्री फारेनहाइट तक गिर गया है।
न्यूयॉर्क: सेंट्रल पार्क में 11 इंच बर्फ दर्ज की गई। अकेले न्यूयॉर्क शहर में ठंड की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई।

अंधेरे में डूबे दक्षिणी राज्य
तूफान का सबसे बुरा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा है। टेनेसी, मिसिसिपी और टेक्सास जैसे राज्यों में 7 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल है।
1994 के बाद सबसे बुरा हाल: मिसिसिपी में इसे पिछले तीन दशकों का सबसे विनाशकारी तूफान बताया जा रहा है। सड़कों पर गिरे पेड़ों और बिजली के खंभों ने रास्तों को ब्लॉक कर दिया है।
यूनिवर्सिटी बंद: बिजली संकट के चलते यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी की पूरे हफ्ते की क्लासेज रद्द कर दी गई हैं।

हवाई सफर पर ब्रेक
बर्फीले तूफान ने आसमान में भी कोहराम मचाया है। सोमवार को 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स या तो रद्द हुईं या देरी से चलीं। रविवार को हालात इतने खराब थे कि अमेरिका की 45 प्रतिशत उड़ानें उड़ान ही नहीं भर सकीं।

मौत के अलग-अलग कारण
रिपोर्ट्स के मुताबिक मौतें केवल ठंड से ही नहीं बल्कि हादसों से भी हुई हैं। मैसाचुसेट्स में बर्फ हटाते समय दुर्घटनाएं हुईं वहीं आर्कन्सा और टेक्सास में स्लेजिंग (Sledging) के दौरान हुए हादसों में लोगों ने जान गंवाई।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर