Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

साहित्य

Airtel ने लांच किया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, 189 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

28 अप्रैल, 2025 12:19 PM

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर संचार समाधान प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को पहले से कहीं अधिक सरल, किफायती और निर्बाध बनाने के लिए इंटरनेशनल रोमिंग (आईआर) से जुड़ी नई योजनाओं की घोषणा की है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने भारत की पहली ऐसी आईआर योजनाएं पेश की हैं जो 189 देशों में असीमित डेटा उपलब्ध कराती हैं। उसका दावा है कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय रोमिंग को लेकर ग्राहकों के अनुभव में जबरदस्त बदलाव लाएगा।

इन नई योजनाओं में सबसे खास है एक साल की वैधता वाला 4000 रुपए का रिचार्ज प्लान, जिसे विशेष रूप से प्रवासी भारतीय (एनआरआई) और बार-बार यात्रा करने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस प्लान में विदेश में पांच गीगाबाइट (जीबी) डेटा और 100 वॉयस मिनट शामिल हैं जबकि भारत में रहते हुए ग्राहक उसी प्लान के तहत 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा और अनलिमिटेड कॉल का लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा के जरिए ग्राहक बिना अलग-अलग रिचार्ज किए एक ही नंबर का उपयोग भारत और विदेश दोनों जगह कर सकते हैं।

एयरटेल के विपणन निदेशक और कनेक्टेड होम्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सिद्धार्थ शर्मा ने इस मौके पर कहा, “हम अपने ग्राहकों के जीवन को सरल बनाने और उन्हें अधिक मूल्य प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान न केवल पारदर्शी हैं बल्कि यात्रा के दौरान डेटा और वॉयस के इस्तेमाल की पूरी स्वतंत्रता भी देते हैं।”

कंपनी की ओर से इन योजनाओं के साथ कई और सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इनमें इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी, विदेश पहुंचते ही सेवा का स्वतः सक्रिय होना, चौबीय घंटे सातो दिन कस्टमर सपोर्ट और एक ही पैक से 189 देशों में रोमिंग की सुविधा शामिल है। इससे यात्रियों को जोन या देश-विशेष पैक चुनने की उलझन से मुक्ति मिलेगी। बार-बार यात्रा करने वालों के लिए ऑटो रिन्यूअल सुविधा दी गई है, जिससे उन्हें हर बार नया पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Have something to say? Post your comment

और साहित्य खबरें

50MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Signature भारत में लांच

50MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Signature भारत में लांच

EPFO से निकाल पाएंगे पूरा पैसा, 75 प्रतिशत की सीमा होने के दावे को किया खारिज

EPFO से निकाल पाएंगे पूरा पैसा, 75 प्रतिशत की सीमा होने के दावे को किया खारिज

आईटी 2.0 की शुरुआत ‘डिजिटल इंडिया’ की ओर भारतीय डाक की यात्रा में एक मील का पत्थर

आईटी 2.0 की शुरुआत ‘डिजिटल इंडिया’ की ओर भारतीय डाक की यात्रा में एक मील का पत्थर

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम ने किया कमाल

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम ने किया कमाल

डाक विभाग ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट किया जारी

डाक विभाग ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट किया जारी

भारतीय नौसेना में शामिल होगा एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अर्नाला’, तटीय सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

भारतीय नौसेना में शामिल होगा एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अर्नाला’, तटीय सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

Heavy Rain: दिल्ली-NCR समेत 16 राज्यों में अलर्ट मोड: तूफान, धूलभरी आंधी और रात की बारिश का खतरा

Heavy Rain: दिल्ली-NCR समेत 16 राज्यों में अलर्ट मोड: तूफान, धूलभरी आंधी और रात की बारिश का खतरा

निसान ने किया वीकेंड कार्निवल का एलान

निसान ने किया वीकेंड कार्निवल का एलान

देश भर में कल सांख्यिकी दिवस मनाया जायेगा

देश भर में कल सांख्यिकी दिवस मनाया जायेगा