Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

साहित्य

Aero India 2023: भारत ने बीते 8-9 वर्ष में रक्षा क्षेत्र का कायाकल्प किया: पीएम

13 फ़रवरी, 2023 10:57 AM

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेंगलुरु के येलहनका स्थित वायुसेना स्टेशन में ‘एयरो इंडिया 2023’ के 14वें संस्करण का उद्धाटन किया. भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने पीएम के सामने प्रस्तुत किए जाने वाले एयर शो ‘गुरुकुल’ फॉरेमेशन की अगुवाई की. उन्होंने यहां स्वदेशी LCA (ट्रेनर) एयरक्रफ्ट को उड़ाया. इस दौरा पीएम मोदी ने कहा, बेंगलुरु का आसमान इस बात का गवाह है कि देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है. यही न्यू इंडिया की हकीकत है. उन्होंने कहा, एयरो इंडिया 2023 का शो भारत की ग्रोथ स्टोरी का उदाहरण है.

इस वर्ष एयरो इंडिया शो में 100 से अधिक देशों की भागीदारी नए भारत में दुनिया के भरोसे को दर्शाती है. पीएम ने कहा, यह भारत की बढ़ती क्षमताओं का एक उदाहरण है. यहां करीब 100 देशों की मौजूदगी यह बताती है कि दुनिया का भरोसा भारत पर बढ़ रहा है. भारत और विश्व के 700 से ज्यादा प्रदर्शक भाग ले रहे हैं. इसने बीते सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

आज एक संभावित रक्षा साझेदार है
पीएम ने कहा, आज भारत दुनिया में रक्षा कंपनियों के लिए मात्र बाजार नहीं है, भारत आज एक संभावित रक्षा साझेदार है. यह साझेदारी उन राष्ट्रों के साथ है जो रक्षा क्षेत्र में काफी आगे हैं. भारत आज उन राष्ट्रों के लिए अहम है जो अपनी रक्षा आवश्यकताओं के लिए एक भरोसेमंद साथी की तलाश कर रहे हैं.

आज भारत की संभावनाओं और सामर्थ्य का प्रमाण हमारी सफलताएं दे रही हैं. आकाश में गर्जना करते तेजस विमान 'मेक इन इंडिया' की सफलता का प्रमाण है. 21वीं सदी का नया भारत अब ना कोई मौका खोएगा और ना ही अपनी मेहनत में कोई कसर छोड़ेगा. हम कमर कस चुके हैं.

8-9 वर्ष में रक्षा के क्षेत्र का कायाकल्प
भारत ने बीते 8-9 वर्ष में रक्षा के क्षेत्र का कायाकल्प किया है. हम अभी इसे केवल एक शुरुआत मानते हैं. हमारा लक्ष्य है कि हम वर्ष 2024 -25 तक डिफेंस एक्सपोर्ट को 5 बिलियन डॉलर तक ले जाएंगे. भारत अब डिफेंस उत्पादक देशों में शामिल होने के लिए तेजी से कदम बढ़ाएगा.

Have something to say? Post your comment

और साहित्य खबरें

50MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Signature भारत में लांच

50MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Signature भारत में लांच

EPFO से निकाल पाएंगे पूरा पैसा, 75 प्रतिशत की सीमा होने के दावे को किया खारिज

EPFO से निकाल पाएंगे पूरा पैसा, 75 प्रतिशत की सीमा होने के दावे को किया खारिज

आईटी 2.0 की शुरुआत ‘डिजिटल इंडिया’ की ओर भारतीय डाक की यात्रा में एक मील का पत्थर

आईटी 2.0 की शुरुआत ‘डिजिटल इंडिया’ की ओर भारतीय डाक की यात्रा में एक मील का पत्थर

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम ने किया कमाल

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम ने किया कमाल

डाक विभाग ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट किया जारी

डाक विभाग ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट किया जारी

भारतीय नौसेना में शामिल होगा एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अर्नाला’, तटीय सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

भारतीय नौसेना में शामिल होगा एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अर्नाला’, तटीय सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

Heavy Rain: दिल्ली-NCR समेत 16 राज्यों में अलर्ट मोड: तूफान, धूलभरी आंधी और रात की बारिश का खतरा

Heavy Rain: दिल्ली-NCR समेत 16 राज्यों में अलर्ट मोड: तूफान, धूलभरी आंधी और रात की बारिश का खतरा

Airtel ने लांच किया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, 189 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Airtel ने लांच किया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, 189 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

निसान ने किया वीकेंड कार्निवल का एलान

निसान ने किया वीकेंड कार्निवल का एलान