Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

2.30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने करवाई शुरुआत

18 मई, 2026 04:46 PM

शेरपुर: हल्का महलकलां से विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा आज लगभग 2.30 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत करवाई गई। ये परियोजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर गांव दीदारगढ़ में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से नहरी पानी की पाइप लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर पानी की सुविधा मिलेगी और कृषि को मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से गांव कालाबुल्ला से कातरौं वाली सड़क के निर्माण कार्य की भी शुरुआत की गई। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और गांवों के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा।

इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी हैं और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगी और आने वाले समय में और भी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय पंचायत सदस्य, नेता और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने इन विकास कार्यों की शुरुआत का स्वागत किया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट