Monday, March 23, 2026
BREAKING
दिल्ली के विकास को अधिक गति देगा इस बार का बजट: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘खीर सेरेमनी’ के साथ Delhi Budget Session का शुभारंभ, रेखा गुप्‍ता ने स्कूली छात्राओं को खीर परोसी निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त विधेयक 2026-27 और कॉर्पोरेट कानून संशोधन विधेयक पेश करेंगी शहीद दिवस पर पीएम मोदी ने किया भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन, कहा- ‘सामूहिक स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा बलिदान’ अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़

हरियाणा

22 मार्च को बादशाहपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी : राव नरबीर सिंह

01 मार्च, 2026 06:55 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की ओर से रविवार को एसपीआर रोड स्थित अनमोल कन्वेंशन सेंटर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने उपस्थित लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव, कटुता और मनमुटाव को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न रंग मिलकर होली को सुंदर बनाते हैं, उसी प्रकार समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही क्षेत्र और प्रदेश का संतुलित विकास संभव है। होली का संदेश आपसी एकता, सौहार्द और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना है, और हमें इसी भावना के साथ समाज व प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

22 मार्च को बादशाहपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने 15 महीने पूर्ण हो चुके हैं और जनता ने जिस विश्वास के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार को तीसरी बार समर्थन दिया है, उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर लागू कर रही है और की गई सभी घोषणाओं को मूर्त रूप देने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।

राव ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं विधानसभा वार रैलियां एवं जनसभाएं आयोजित कर विकास कार्यों की घोषणाएं कर रहे हैं। साथ ही पिछले 15 महीनों में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में विकास को नई गति मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि 22 मार्च को मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पटौदी विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा एवं रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणाएं की जाएंगी।

बादशाहपुर विधानसभा से जुड़े विकास कार्यों की सूची आगामी 5 दिनों में कार्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें नागरिक
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के आरडब्ल्यूए, ग्राम पंचायतों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्तर पर स्वीकृत किए जाने वाले विकास कार्यों की सूची आगामी 5 दिनों के भीतर उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्राप्त मांगों की भौतिक (फिजिकल) रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी, जिसके आधार पर उन्हें आधिकारिक मांग पत्र में शामिल किया जाएगा, जिससे संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिलाकर धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह और परिणाममुखी प्रशासन देना है। प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और जनता की अपेक्षाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़

स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़

मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज

मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज

आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी

विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी

कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

बठिंडा में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, दो आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

बठिंडा में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, दो आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

सोनीपत में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद 5 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, गोली लगने से 2 घायलसोनीपत में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद 5 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, गोली लगने से 2 घायल

सोनीपत में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद 5 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, गोली लगने से 2 घायलसोनीपत में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद 5 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, गोली लगने से 2 घायल

कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर की बड़ी उपलब्धि, पहला ऑटोलॉगस बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल

कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर की बड़ी उपलब्धि, पहला ऑटोलॉगस बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल

हृदयाघात से युवाओं की बढ़ती मौतों पर सरकार जवाब दे: कुमारी सैलजा

हृदयाघात से युवाओं की बढ़ती मौतों पर सरकार जवाब दे: कुमारी सैलजा

हरियाणा और अफ़्रीका की साझेदारी से विकास को मिलेगी गति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा और अफ़्रीका की साझेदारी से विकास को मिलेगी गति : नायब सिंह सैनी