Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

22 मार्च को बादशाहपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी : राव नरबीर सिंह

01 मार्च, 2026 06:55 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की ओर से रविवार को एसपीआर रोड स्थित अनमोल कन्वेंशन सेंटर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने उपस्थित लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव, कटुता और मनमुटाव को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न रंग मिलकर होली को सुंदर बनाते हैं, उसी प्रकार समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही क्षेत्र और प्रदेश का संतुलित विकास संभव है। होली का संदेश आपसी एकता, सौहार्द और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना है, और हमें इसी भावना के साथ समाज व प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

22 मार्च को बादशाहपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने 15 महीने पूर्ण हो चुके हैं और जनता ने जिस विश्वास के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार को तीसरी बार समर्थन दिया है, उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर लागू कर रही है और की गई सभी घोषणाओं को मूर्त रूप देने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।

राव ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं विधानसभा वार रैलियां एवं जनसभाएं आयोजित कर विकास कार्यों की घोषणाएं कर रहे हैं। साथ ही पिछले 15 महीनों में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में विकास को नई गति मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि 22 मार्च को मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पटौदी विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा एवं रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणाएं की जाएंगी।

बादशाहपुर विधानसभा से जुड़े विकास कार्यों की सूची आगामी 5 दिनों में कार्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें नागरिक
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के आरडब्ल्यूए, ग्राम पंचायतों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्तर पर स्वीकृत किए जाने वाले विकास कार्यों की सूची आगामी 5 दिनों के भीतर उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्राप्त मांगों की भौतिक (फिजिकल) रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी, जिसके आधार पर उन्हें आधिकारिक मांग पत्र में शामिल किया जाएगा, जिससे संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिलाकर धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह और परिणाममुखी प्रशासन देना है। प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और जनता की अपेक्षाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान