Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार

14 मई, 2026 08:10 PM

कपूरथला : मलेशिया में पिछले करीब 15 दिनों से फंसा जालंधर का युवक आकाश आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आया है। उसकी वापसी राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से संभव हो सकी। भारत पहुंचने के बाद आकाश के परिवार ने राज्यसभा सांसद सीचेवाल से मुलाकात कर उनका धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने मुश्किल समय में परिवार का साथ निभाया। जानकारी के अनुसार आकाश न्यूजीलैंड से भारत लौट रहा था, लेकिन यात्रा के दौरान दस्तावेजी प्रक्रिया में आई परेशानियों के चलते वह मलेशिया पहुंच गया, जहां उसे कई दिनों तक एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा। बाद में उसे डिटेंशन सेंटर में भी रखा गया। बलबीर सिंह सीचेवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हर नौजवान की दौड़ बाहर जाने के लिए लगी हुई है, लेकिन कुछ नौजवान इस कारण विदेश में फंस भी जाते हैं। फिर पता नहीं लगता है कि आखिर क्या करना होगा। जालंधर के रहने वाले आकाश की भी कुछ ऐसी ही हालत थी।

उन्होंने बताया कि आकाश 13 साल पहले न्यूजीलैंड गया था। 24 अप्रैल को आकाश भारत वापस लौटा। यहां से उसे वापस मलेशिया भेज दिया गया था, क्योंकि वह मलेशिया की एयरलाइन से ही दिल्ली पहुंचा था। कोई विवाद में आकाश का नाम होने पर इमिग्रेशन विभाग ने आकाश को भारत से वापस लौटा दिया था। फिर मलेशिया का प्रशासन आकाश को अपने मुल्क में एंट्री नहीं दे रहा था। इसी कारण आकाश कुछ दिन एयरपोर्ट पर रहा और फिर उसे कैंप में रखा गया था। आकाश के माता-पिता मेरे पास आए थे। इसके बाद हमने उनकी मदद की।

भारत लौटने के बाद आकाश और उसके परिवार ने बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात के दौरान उन्हें नोटों की माला भी पहनाई और आभार व्यक्त किया। आकाश ने सीचेवाल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। परिवार ने बताया कि कई दिनों तक बेटे के विदेश में फंसे रहने से घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया था। उन्हें उम्मीद कम होती जा रही थी, लेकिन सीचेवाल की पहल और लगातार प्रयासों के चलते आखिरकार उनका बेटा सुरक्षित घर लौट आया।

आकाश ने बताया कि उसने बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना किया। उसने कई दिन एयरपोर्ट पर गुजारे और मानसिक रूप से काफी परेशान रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए व्यवस्था और अधिक मजबूत होनी चाहिए ताकि किसी को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
परिवार ने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों से भी अपील की कि विदेशों में संकट में फंसे भारतीयों की सहायता के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट