Friday, July 10, 2026
BREAKING
टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’ वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

खेल

11 साल पहले आज के ही दिन क्रिकेट के मैदान में बना एक ऐसा रिकॉर्ड, जिसे तोड़ पाना नहीं आसान

13 नवंबर, 2025 02:02 PM

रोहित शर्मा अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। जब वह मैदान पर आते हैं तो विरोधी टीम के गेंदबाजों की ऐसी क्लास लगाते हैं कि उनका बच पाना मुश्किल हो जाता है। अपनी इसी तोबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। जब भी वह मैदान पर आते हैं तो चौकों-छक्कों की बरसात लगा देते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा 11 साल पहले आज के ही दिन देखने को मिला। उस दिन रोहित शर्मा ने मैदान पर आते ही चौकों छक्कों की बरसात कर दी और ऐस ऐसा रिकॉर्ड बना डाला जिसे तोड़ना आसान नहीं।

बता दें कि रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 को कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए ODI मैच में 264 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। ईडन गार्डन्स पर रोहित शर्मा ने अपनी इस 264 रनों की पारी में 173 गेंदों का सामना करते हुए 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। इन 264 रनों में से रोहित शर्मा ने 186 रन चौकों और छक्कों के साथ बनाए थे। रोहित की इस ऐतिहासिक पारी के दम पर उस मैच को टीम इंडिया ने 153 रनों से अपने नाम किया था।

उस समय टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथ में थी। कप्तान कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। मैच में जैसे ही रोहित शर्मा मैदान पर उतरे तो उन्होंने शुरूआत से ही गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और उनकी लाइन लेंथ बिगाड़ दी। 11 साल पहले खेली गई रोहित शर्मा की इस यादगार पारी को BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। BCCI ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ’11 साल पहले रोहित शर्मा ने खेली थी 264 रनों की शानदार पारी। BCCI ने मैच की एक वीडियो क्पिल भी शेयर की है, जिसमें रोहित शर्मा श्रीलंका के गेंदबाजों पर चौकों छक्कों की बरसात कर रहे हैं। BCCI ने लिखा, रोहित शर्मा ने एक अविश्वसनीय पारी खेलकर वनडे में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया।’

उस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए ओपनिंग जोड़ी के तौर पर रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे मैदान पर उतरे थे। रहाणे और रोहित ने टीम को अच्छी शुरूआत दी, लेकिन रहाणे 24 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद अंबाती रायडू आए, लेकिन वह भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और 19 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय भारत का स्कोर 59 रन पर दो विकेट था। एक छोर पर रोहित शर्मा डटे हुए थे जबकि दूसरे छोर से विकटें गिरती जा रहीं थी। इसके बाद कप्तान कोहली मैदान पर उतरे और रोहित शर्मा के साथ पारी को संभालते हुए 200 रनों की साझेदारी की। जब विराट कोहली आउट हुए तो उस समय टीम का स्कोर 261 रन पर पहुंच चुका था। विराट ने इस मैच में 66 रनों की पारी खेली थी।

टीम इंडिया आसानी से 300 स्कोर करने के करीब थी, लेकिन रोहित शर्मा को तो कुछ और ही मंजूर था। अपना शतक पूरा कर चुके रोहित शर्मा ने अचानक से अपनी बल्लेबाजी तेज कर दी और गेंदबाजों को टारगेट करना शुरू कर दिया। उन्होंने सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा के साथ साझेदारी निभाई और चौकों छक्कों की बरसात लगाते हुए टीम के स्कोर को 404 रनों तक पहुंचा दिया। इस विशाल लक्ष्य का पिछा करने उतरी श्रीलंका की टीम रोहित शर्मा के व्यक्तिगत स्कोर का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और पूरी टीम 251 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने इस मैच को 153 रनों से जीत लिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी