Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने एस.ए.एस. नगर में ‘रंगला पंजाब’ विकास ग्रांटों की प्रगति की समीक्षा की

17 अप्रैल, 2026 05:48 PM

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर : ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में ‘रंगला पंजाब’ मिशन के तहत लगभग 8.47 करोड़ रुपये की लागत से 174 विकास कार्य प्रगति पर हैं। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दी। इस अवसर पर पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन श्री परमिंदर सिंह गोल्डी तथा जिला योजना समिति की चेयरपर्सन इंजी. प्रभजोत कौर भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किए जाएं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि कुल 174 कार्यों में से 45 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2.5-2.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किश्त प्राप्त हो चुकी है।

मोहाली, खरड़, डेराबस्सी और बनूड़ क्षेत्रों में चल रहे इन विकास कार्यों में कम्युनिटी सेंटर, पंचायत घर, धर्मशालाएं, खेल मैदान, गलियां, ड्रेनेज सिस्टम, श्मशान घाटों की चारदीवारी, गांवों के प्रवेश द्वार, डिस्पेंसरी की मरम्मत, स्कूल कक्षों का निर्माण, सोलर लाइटों की स्थापना तथा कच्चे मकानों को पक्के मकानों में परिवर्तित करना शामिल है।

मंत्री ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को निरंतर सुदृढ़ कर रही है, जिसमें सड़क नेटवर्क, नहरी सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस दौरान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जो ‘रंगला पंजाब’ मिशन का एक अहम हिस्सा है। एस.पी. (पीबीआई) दीपिका सिंह और एस.पी. (मुख्यालय) श्री मोहित अग्रवाल ने बताया कि लगभग 333 गांवों/वार्डों में रक्षा समितियां सक्रिय रूप से लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके अतिरिक्त नशा प्रभावित क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से प्रभावित व्यक्तियों का उपचार भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

बैठक में अन्य अधिकारियों में नगर निगम मोहाली के कमिश्नर श्री संदीप सिंह गाढ़ा, एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, डिप्टी इकोनॉमिक एंड स्टैटिस्टिकल एडवाइजर गुरमिंदर कौर तथा खरड़, डेराबस्सी और माजरी के बीडीपीओ भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट