Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
तानिया सचदेव: चेस की 'ग्लैमर गर्ल', 8 साल की उम्र में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे हॉकी विश्व कप: भारत का 'मस्ट विन' मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबला आज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है? डिजिटल भुगतान में तेज उछाल के बावजूद भारत में चलन में नकदी बढ़ी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर नारियल उत्पादन में भारत सबसे आगे, वैश्विक स्तर पर हिस्सेदारी 31 प्रतिशत से अधिक ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना, कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा' कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

राष्ट्रीय

‘युवाओं को नशों से बचाने के लिए समर्पित’, अमित शाह ने एनसीबी को स्थापना दिवस पर बधाई दी

17 मार्च, 2026 07:32 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के स्थापना दिवस के अवसर पर एजेंसी के कर्मियों को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अमित शाह ने लिखा, “एनसीबी के जवानों को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। नशीले पदार्थों से हमारे युवाओं की रक्षा के लिए समर्पित एक प्रमुख एजेंसी के तौर पर एनसीबी पूरी कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही है और मोदी जी के ‘नशामुक्त भारत’ के विजन को अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ा रही है। पूरा राष्ट्र उनके समर्पण और देशभक्ति को नमन करता है।”

वहीं, एनसीबी ने एक्स पोस्ट में कहा, “एनसीबी @ 41 – नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने, समुदायों की रक्षा करने और नशामुक्त भारत के स्वप्न को सुदृढ़ करने के प्रति चार दशकों की अटूट प्रतिबद्धता।”

इससे पहले, एनसीबी ने 13 मार्च को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एनसीबी के डीजी अनुराग गर्ग और ओएनडीसीपी की डायरेक्टर, यूएसए सारा कार्टर ने अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों के साथ, ऑस्ट्रिया के वियना में यूएन कमीशन ऑन नारकोटिक ड्रग्स (सीएनडी) के 69वें सत्र के दौरान मुलाकात की।”

पोस्ट में आगे कहा गया कि, “नशीले पदार्थों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत और अमेरिका के बीच कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी साझा करने पर जोर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के मामलों में संबंधित अधिकार क्षेत्रों में तेजी से और समानांतर जांच के लिए, जानकारी को रियल-टाइम में साझा करने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने अप्रैल 2026 में अमेरिका-इंडिया काउंटर नारकोटिक्स वर्किंग ग्रुप (सीएनडब्ल्यूजी) की ‘पिलर 3’ बैठक आयोजित करने का फैसला किया।”

अपने 41वें स्थापना दिवस के मौके पर एनसीबी ने आज मंगलवार को श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (डीयू) में एक ‘युवा आउटरीच और जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित किया। आउटरीच कार्यक्रम अधिकारियों को एक ऐसा मंच प्रदान करते हैं, जिसके माध्यम से वे ‘नशामुक्त समाज’ का संदेश फैला सकते हैं और नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भागीदारी के महत्व को उजागर कर सकते हैं। छात्रों के लिए आयोजित ये कार्यक्रम नशीले पदार्थों के सेवन और उनकी तस्करी से जुड़े खतरों के प्रति जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से एनसीबी नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों, छात्रों और आम जनता को शामिल करते हुए, ‘नशामुक्त भारत’ के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना