Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
डिजिटल भुगतान में तेज उछाल के बावजूद भारत में चलन में नकदी बढ़ी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर नारियल उत्पादन में भारत सबसे आगे, वैश्विक स्तर पर हिस्सेदारी 31 प्रतिशत से अधिक ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना, कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा' कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता 'द ट्रेटर्स इंडिया-2' से बाहर हुए हरमन सिंघा, बोले-काश शो में और ज्यादा समय मिलता 'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे

राष्ट्रीय

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

19 अगस्त, 2026 10:21 AM

प्रयागराज में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश ने स्मार्ट सिटी की ऐसी पोल खोल दी है। हर कदम पर बदहाली दिखाई दे रही है। जहां पिछले कई सालों से जलभराव नहीं हुआ था वहां इस बार सड़कें लबालब हो गई हैं सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ऐसी स्थिति बनीं क्यों? बारिश से पिछले साल भी होती थी, जलभराव भी होता था लेकिन कुछ घंटे में पानी निकल जाता था लेकिन इस साल ऐसा क्या है कि 48 घंटे बाद भी सड़कें जलमग्न हैं। जार्जटाउन जैसे पॉश इलाके की सड़कें नदी सरीखी दिख रही हैं।


नगर निगम के पास सफाई कर्मियों की लंबी फौज है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ये अपना काम संभालती है, लेकिन आपात स्थिति में एक्सट्रा स्टाफ का प्रबंध नहीं था। यही कारण रहा कि आमतौर जो इलाके सूखे रहते थे वो भी जलभराव की जद में आते गए और टीम वहां पहुंच ही नहीं सकी। जबकि इस स्थिति को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में क्विक रिस्पांस टीम होनी चाहिए थी, जो कम समय में काम करती और जलभराव से शहर को मुक्ति मिल जाती।


बारिश से गली-मोहल्ले पानी से लबालब
बारिश से बेहाल प्रयागराज में दूसरे दिन हालात और दयनीय हो गई। कई इलाकों से पहले दिन का पानी निकल भी नहीं पाया था कि सोमवार रात हुई तेज बारिश ने मुसीबत को और विकराल कर दिया। देखते ही देखते सड़कें और गलियां फिर पानी में डूब गईं और कई घरों में दोबारा पानी घुस गया। शहर के तमाम इलाकों में जलभराव हुआ, लेकिन करेली के गौसनगर, जेके आशियाना, गड्ढा कॉलोनी, करेलाबाग, मुंडेरा, मीरापट्टी, हरवारा, जाफरी कॉलोनी, रामबाग, टैगोरटाउन, एलआईसी कॉलोनी, अल्लापुर के पूरा पड़ाइन, मटियारा रोड, बाघंबरी, जॉर्जटाउन, सीवाई चिंतामणि रोड, लिडिल, बहादुरगंज, रामबाग, बाई का बाग, मुट्ठीगंज, लूकरगंज, काटजू रोड, राजरूपपुर, झलवा, साकेतनगर, झलवा समेत शहर के कई इलाकों में रातभर अफरातफरी का माहौल रहा। इन मोहल्लों के हजारों घरों में रविवार की रात पानी घुसा और मंगलवार रात तक नहीं निकल पाया।


घरों में लगातार दो दिन पानी भरा होने से सैकड़ों परिवारों ने दूसरे दिन रात जागकर गुजारी। करेली क्षेत्र में तो छह फीट तक पानी भर गया था। सड़कों और घरों के गैराजों में खड़े वाहन पानी में डूबे रहे। सड़कें लगातार दूसरे दिन तालाब बनी रहीं और लोगों के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। सीएमपी चौराहा, संगम पेट्रोल टंकी मार्ग, लिडिल रोड सीवाई चिंतामणि रोड, भारती भवन लाइब्रेरी के अलावा बाई का बाग के बंगाली टोला में दूसरे दिन भी लोग घरों में कैद रहे।


गंगा पथ पर डूबी एसयूवी, बचाए गए सात पुरोहित
उधर, दारागंज में बक्शी बांध के पास मंगलवार सुबह गंगा पथ पर बाढ़ के पानी में एक एसयूवी अचानक डूबने लगी। उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। कार को डूबता देख आसपास मौजूद नाविक व स्थानीय लोग तत्काल मदद को दौड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनके बाहर निकलते ही एसयूवी पूरी तरह गंगा के पानी में समा गई।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई