Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

खेल

तानिया सचदेव: चेस की 'ग्लैमर गर्ल', 8 साल की उम्र में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब

19 अगस्त, 2026 10:59 AM

भारतीय शतरंज की दुनिया में तानिया सचदेव का नाम बेहद लोकप्रिय है। तानिया शतरंज के साथ ही बतौर मॉडल और प्रेजेंटेर (प्रस्तोता) भी सक्रिय और सफल हैं। यही वजह है कि उन्हें 'ब्यूटी विद ब्रेन' के साथ ही भारतीय शतरंज की 'ग्लैमर गर्ल' भी कहा जाता है।

तानिया सचदेव का जन्म 20 अगस्त 1986 को दिल्ली में हुआ था। 6 साल की उम्र से ही वे शतरंज (चेस) की दुनिया से वाकिफ हैं और उसी समय से उन्होंने इस दिमागी खेल का दाव-पेंच सीखना शुरू कर दिया था। शुरूआत में केसी जोशी से सचदेव ने शतरंज की बारीकियां सीखीं।

सचदेव में 8 साल की उम्र में ही अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर यह साबित कर दिया था कि शतरंज की दुनिया में उनका सफर बहुत लंबा है।

अंडर 12 डिवीजन में उन्होंने विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया। साल 2002 में एशियन जूनियर गर्ल्स चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली तानिया साल 2005 में विमेंस ग्रैंडमास्टर का खिताब जीतने वाली आठवीं भारतीय थीं।

इसके बाद 2006 और 2007 में उन्होंने नेशनल महिला प्रीमियर शतरंज चैंपियनशिप जीती। साल 2007 में ही उन्होंने महिला एशियाई शतरंज चैंपियनशिप भी अपने नाम की। 2015 में तानिया ने रेक्जाविक ओपन में सर्वश्रेष्ठ महिला का पुरस्कार जीता था। इसी वर्ष एशियन कॉन्टिनेंटल विमेंस रैपिड चेस चैंपियनशिप में भी रजत पदक उनके नाम रहा। 2016, 2018 और 2019 में तानिया कॉमनवेल्थ विमेंस चेस चैंपियनशिप रहीं।

तानिया सितंबर 2024 में शतरंज में ओलंपियाड में देश का पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रहीं। वह इंटरनेशनल मास्टर्स (आईएम) खिताब 2008 में और विमेंस ग्रैंड मास्टर्स (डब्ल्यूजीएम) खिताब 2005 में जीत चुकी हैं।

शतरंज की दुनिया में तानिया अभी भी सक्रिय हैं। हालांकि, वह अब कम प्रतियोगिताओं में नज़र आती हैं। वह वैश्विक स्तर की एक लोकप्रिय शतरंज कमेंटेटर और प्रेजेंटर हैं। शतरंज में बेहतरीन प्रदर्शन और इस खेल में देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने के लिए तानिया सचदेव को 2009 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

हॉकी विश्व कप: भारत का 'मस्ट विन' मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबला आज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है?

हॉकी विश्व कप: भारत का 'मस्ट विन' मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबला आज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है?

ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना, कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश

ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना, कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, वेदराल्ड बाहर

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, वेदराल्ड बाहर

34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था

34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: सोफिया नोबल के खिलाफ पीवी सिंधु की शानदार जीत

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: सोफिया नोबल के खिलाफ पीवी सिंधु की शानदार जीत

गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन

गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन

भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी

भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी

सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब

ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया