Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

19 अगस्त, 2026 10:45 AM

जयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन में बदलाव की वकालत की। उन्होंने कहा कि पार्टी को आधे से अधिक टिकट जेनजी और युवा उम्मीदवारों को देने चाहिए। कांग्रेस वॉर रूम में हुई बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि राजनीति का माहौल बदल चुका है और युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। मैंने कहा है कि 50 प्रतिशत से अधिक टिकट जेनजी को दिए जाने चाहिए। वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का उपयोग होना चाहिए, लेकिन नई पीढ़ी को आगे लाना भी जरूरी है। उनके महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। गहलोत ने वरिष्ठ नेताओं की सिफारिश के आधार पर टिकट वितरण का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों को जमीनी स्तर पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "सिफारिश के आधार पर टिकट मत दीजिए। इतिहास गवाह है कि जब भी सिफारिश पर टिकट दिए गए हैं, हार का सामना करना पड़ा है। टिकट असली और समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए।"
गहलोत ने यहां तक कहा कि उनकी अपनी सिफारिश को भी टिकट देने का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर से लोग मेरे पास सिफारिश लेकर आते हैं। अगर मैं भी किसी के लिए सिफारिश करूं तो उसे टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। वरिष्ठ नेता हमेशा किसी क्षेत्र की जमीनी हकीकत से पूरी तरह परिचित नहीं होते।

वहीं, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गहलोत से एक कदम आगे बढ़ते हुए घोषणा की कि पार्टी 50 नहीं बल्कि 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को देगी। हम युवाओं को 60 प्रतिशत टिकट देंगे। यह निर्देश संगठन के निचले स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि टिकट वितरण में उम्मीदवारों के पिछले राजनीतिक व्यवहार को भी ध्यान में रखा जाएगा। निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस का समर्थन करने वालों पर विचार किया जा सकता है, लेकिन कांग्रेस के टिकट पर जीतकर बाद में किसी अन्य दल का साथ देने वालों को प्राथमिकता नहीं मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम