Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

खेल

हॉकी विश्व कप: भारत का 'मस्ट विन' मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबला आज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है?

19 अगस्त, 2026 10:55 AM

हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम ग्रुप डी के एक बेहद अहम मुकाबले में बुधवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी। मुकाबला एम्सटेलवीन (नीदरलैंड) के वैगनर स्टेडियम में खेला जाना है। अगले दौर में जगह बनाने के लिए इस मैच में टीम इंडिया को जीत की तलाश है। भारतीय टीम ग्रुप डी में अब तक खेले 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में वेल्स के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ग्रुप का तीसरा और आखिरी मैच है। अगर भारतीय टीम को अगले राउंड में जगह बनानी है, तो चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी खेला में बेहद रोमांचक और दिलचस्प मुकाबला होता है। हॉकी में दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता क्रिकेट की तरह ही है। हालांकि, भारतीय टीम का पलड़ा पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान पर बहुत भारी रहा है।

प्रदर्शन के मामले में भी भारतीय टीम इस समय दुनिया की मजबूत और श्रेष्ठ टीमों में से एक है। ओलंपिक में पदक जीत रही है, जबकि पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम के प्रदर्शन का ग्राफ लगातार गिरा है। पाकिस्तान पुरुष टीम ने 16 साल बाद विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है।
टूर्नामेंट में पाकिस्तान ग्रुप डी की 4 टीमों के बीच चौथे स्थान पर है। टीम ने अपने 2 मैचों में एक ड्रा खेला है, जबकि एक मैच गंवाया है।
भारत-पाकिस्तान मैचों पर गौर करें, तो दोनों टीमें कुल 183 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें पाकिस्तान ने 82 मैच जीते हैं, जबकि भारतीय टीम ने 69 मैचों में जीत हासिल की है। 32 मैच ड्रा रहे हैं।

वहीं, हॉकी विश्व कप में दोनों टीमें कुल 5 बार आमने-सामने आई हैं। इसमें भारत का पलड़ा भारी है। भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 2 मैचों में सफलता मिली है। आखिरी बार दोनों टीमें 2010 विश्व कप में भिड़ी थी, और तब भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी।
भारतीय टीम एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड को और मजबूत करने और अगले दौर में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।
मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा। लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

तानिया सचदेव: चेस की 'ग्लैमर गर्ल', 8 साल की उम्र में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब

तानिया सचदेव: चेस की 'ग्लैमर गर्ल', 8 साल की उम्र में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब

ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना, कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश

ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना, कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, वेदराल्ड बाहर

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, वेदराल्ड बाहर

34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था

34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: सोफिया नोबल के खिलाफ पीवी सिंधु की शानदार जीत

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: सोफिया नोबल के खिलाफ पीवी सिंधु की शानदार जीत

गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन

गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन

भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी

भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी

सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब

ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया