Sunday, July 12, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया भारी बारिश से सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, केदारनाथ यात्रा में रुकावट, बहाली का काम जारी वियतनाम नाव हादसे के मृतकों के शव पहुंचेंगे हो ची मिन्ह, औपचारिकताओं के बाद पार्थिव शरीर लाए जाएंगे भारत पीयूष गोयल स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे, व्यापार एवं निवेश पर होगी चर्चा मास्टर सलीम : पिता की डांट बनी सबसे बड़ी सीख, छोटी सी उम्र से शुरू हुई सुरों की साधना; ऐसे बने दुनिया के 'मास्टर सलीम' भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात जून में 34 प्रतिशत बढ़ा दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों को मुश्किल में डाल रही चीन की तेजी से बढ़ती 'रेयर अर्थ' इंडस्ट्री, मेकांग नदी में बढ़ा प्रदूषण भारत में अगले साल 15 अगस्त से शुरू होगी बुलेट ट्रेन : अश्विनी वैष्णव सीमा सजदेह संग तलाक पर बोले सोहेल खान, अपने बर्ताव की वजह से खोया मैंने अपना प्यार कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

खेल

‘मां कुश्ती जीत गई, मैं हार गई…’ पहलवान विनेश फोगाट ने किया संन्यास का ऐलान

08 अगस्त, 2024 01:06 PM

पहलवान विनेश फोगट ने गुरुवार को संन्यास की घोषणा की। इससे एक दिन पहले उन्हें पेरिस में 2024 ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल से अयोग्य घोषित किया गया था। विनेश को 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण 50 किलोग्राम महिला कुश्ती के स्वर्ण पदक मैच से अयोग्य घोषित किया गया था। संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने हिंदी में एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "माँ कुश्ती मुझसे जीत गई, मैं हार गई। मुझे माफ़ कर देना, तुम्हारा सपना और मेरी हिम्मत टूट गई। अब मुझमें और ताकत नहीं है।" उन्होंने पोस्ट में लिखा, "अलविदा कुश्ती 2001-2024।"

विनेश ने सेमीफाइनल मुकाबला अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 5-0 के अंतर से जीता था और ओलंपिक फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान थीं। हालांकि, उन्हें सिर्फ 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण फाइनल मैच से अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट ऑफ एब्रीट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस इवेंट के लिए सिल्वर मेडल दिया जाना चाहिए।

कौन हैं विनेश फोगाट
विनेश फोगाट का नाम टॉप और मशहूर महिला भारतीय पहलवानों में गिना जाता है। विनेश इतिहास की सबसे सफल भारतीय पहलवानों में से एक हैं। उनका जन्म 25 अगस्त, 1994 में हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गांव में पहलवानों के परिवार में हुआ था। ऐसे में विनेश ने भी कुश्ती में ही अपना करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने अपने चाचा महावीर सिंह फोगाट, जो कि महिला पहलवानों गीता और बबीता फोगाट के पिता हैं, से कुश्ती की ट्रेनिंग ली।

जब विनेश महज नौ साल की थीं तो उनके पिता राजपाल की हत्या कर दी गई थी। इस भारी दुख के अलावा विनेश को कुश्ती खेलने के लिए गांव के लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि इसके बावजूद भी उनका हौसला कम नहीं हुआ और इसी का नतीजा है कि आज के समय में वह भारत के बेहतरीन महिला पहलवानों में से एक के तौर पर उभरी हैं।

विनेश फोगाट ओलंपिक डेब्यू
विनेश ने रियो ओलंपिक 2016 में महिलाओं की 48 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में डेब्यू किया था, लेकिन घुटने में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें क्वार्टर फाइनल मुकाबले से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद विनेश फोगाट ने टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2020 के लिए भी क्वालिफाई किया, लेकिन इस बार भी खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

विनेश फोगाट मेडल और रिकॉर्ड्स
बता दें विनेश फोगाट ने वर्ल्ड लेवल पर कुश्ती में अब तक कई मेडल और रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वह कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान थीं। अब वह जापानी रेसलर जापान की यूई सुसाकी को हराने वालीं दुनिया की पहली महिला रेसलर बन गई हैं। आइए नजर डालते हैं उनके खास मेडल की लिस्ट पर।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए