Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

धर्म

‘बहुदा यात्रा’ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर भक्त हुए भावुक

05 जुलाई, 2025 07:25 PM

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा शनिवार को निकाली जाएगी। यह यात्रा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की गुंडिचा मंदिर से श्री मंदिर वापसी में निकाली जाती है। इस यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह दिखाई दे रहा है। भक्तों ने बहुदा यात्रा के अपने अनुभव को साझा किया।

यह सब भगवान जगन्नाथ की दिव्य लीला है, सब कुछ उन्हीं की वजह से होता है

बहुदा यात्रा भक्तों के लिए बेहद खास है। अपनी खुशी और उत्साह को साझा करते हुए  एक भक्त ने कहा, “यह सब भगवान जगन्नाथ की दिव्य लीला है, सब कुछ उन्हीं की वजह से होता है। आज हम जो कुछ भी हैं, उनकी इच्छा से हैं। अगर वे नहीं चाहते तो हम यहां तक नहीं आ पाते। यह सब उनकी माया है, उनकी लीला है।”

मैं खुद को भगवान के करीब पाकर बहुत खुश और भाग्यशाली मानती हूं

इस विशेष आयोजन में शामिल होने वाले खुद को भाग्यशाली मानते हैं। एक श्रद्धालु बोली, “मैं खुद को भगवान के करीब पाकर बहुत खुश और भाग्यशाली मानती हूं। आज का दिन हम सभी के लिए वास्तव में एक खुशी का दिन है। हालांकि, यह भगवान के विदा होने का दिन भी है, लेकिन फिर भी यह अच्छा लगता है कि वे अपने सभी भक्तों के सामने आते हैं और अपनी उपस्थिति से उन्हें आशीर्वाद देते हैं।”

हजारों लोग गुंडिचा मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन के लिए जुटे हैं

बहुदा यात्रा पर एक भक्त ने कहा, “हम भी यहां दर्शन के लिए आए हैं। साल में एक बार भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर आते हैं और सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।” भक्त कीर्ति गौरंग दास ने बहुदा यात्रा के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा, “हमारे गुरु महाराज ने हमें यहां आने का मार्गदर्शन किया। हम शुक्रवार रात यहां पहुंचे हैं और यहां का माहौल आध्यात्मिक है। हजारों लोग गुंडिचा मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन के लिए जुटे हैं।”

महाप्रभु का एक दर्शन जीवन को हमेशा के लिए बदल देता है

एक भावुक भक्त ने कहा, “जगन्नाथ के दैवीय रूप को एक बार देखने से पूरा जीवन बदल जाता है। इसलिए भगवान हर साल यह यात्रा करते हैं, ताकि हर आत्मा को मुक्ति का अवसर मिले। महाप्रभु का एक दर्शन जीवन को हमेशा के लिए बदल सकता है।”

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा

चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि