Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

चंडीगढ़

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

07 मार्च, 2026 08:29 PM

चंडीगढ़ : इंडियन सोसाइटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के चंडीगढ़ चैप्टर ने होटल द ललित, चंडीगढ़ में अपना प्रमुख सम्मेलन “उर्जावरण – एनर्जी कंजरवेशन एंड डिकार्बोनाइजेशन” आयोजित किया। इस सम्मेलन में देशभर से विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं और उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लेकर भारत में टिकाऊ और कम-कार्बन भवनों के निर्माण की दिशा में रणनीतियों पर चर्चा की।

दिनभर चले इस तकनीकी सम्मेलन में 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें एचवीएसीआर और भवन निर्माण से जुड़े आर्किटेक्ट, इंजीनियर, कंसल्टेंट, कॉन्ट्रैक्टर, डेवलपर और सरकारी अधिकारी शामिल रहे। सम्मेलन में पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (पेडा), पीजीआई, आईआईएसईआर मोहाली, सेमीकंडक्टर लेबोरेटरी, सीएसआईआर और आईआईटी रोपड़ जैसे प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

उर्जावरण के संयोजक अनंत सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए डिकार्बोनाइजेशन की दिशा में ठोस कदम उठाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन उद्योग ऊर्जा खपत और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में रोहित राज, प्रेसिडेंट-इलेक्ट, इशरे चंडीगढ़ चैप्टर ने कहा कि कम-कार्बन इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उन्नत ऊर्जा-कुशल तकनीकों को अपनाना और उद्योग, शोध संस्थानों तथा नीति-निर्माताओं के बीच सहयोग को मजबूत करना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर मनी खन्ना, मैनेजर, पेडा ने बताया कि विश्वभर में भवन क्षेत्र ऊर्जा से जुड़े लगभग 40 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में कई पहलें की गई हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि इन प्रयासों को आगे बढ़ाकर भवनों के डिकार्बोनाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

सम्मेलन के दौरान ऊर्जा संरक्षण मानकों, एचवीएसी उद्योग में डिकार्बोनाइजेशन, शहरी विकास में पैसिव कूलिंग तकनीक, जियोथर्मल और हाइब्रिड कूलिंग सिस्टम तथा भवन प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र और पैनल चर्चा आयोजित की गई। इन सत्रों में आशीष राखेजा, आशु गुप्ता. आर्किटेक्ट माधव रमन, आर्किटेक्ट दीपेंद्र प्रसाद, इंजीनियर रविजीत सिंह और पूर्व आईएएस अधिकारी विवेक अत्रे सहित कई विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

“इंडियन बिल्ट एनवायरनमेंट में एआई: वर्तमान वास्तविकता या भविष्य की संभावना?” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में प्रतिभागियों ने विशेष रुचि दिखाई और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए उभरती तकनीकों पर चर्चा की। सभी प्रतिनिधियों ने भारत सरकार के लक्ष्य के अनुरूप वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन हासिल करने के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम का समापन मुकुल ग्रोवर, अध्यक्ष, इशरे चंडीगढ़ द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन