Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन-फ्रांस चलाएंगे संयुक्त रक्षात्मक मिशन

18 अप्रैल, 2026 04:31 PM

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि उनका देश और फ्रांस मिलकर होर्मुज स्‍ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए एक रक्षात्मक मिशन चलाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मिशन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि इस होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने पर कोई टैक्स या टोल न लगे और यह पूरी तरह खुला रहे।

50 देशों के प्रतिनिधियों ने की चर्चा

स्टार्मर यह बात कल शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह रहे थे, जहां करीब 50 देशों के प्रतिनिधि (कुछ सामने, कुछ ऑनलाइन) इस मुद्दे पर चर्चा के लिए एकजुट हुए थे कि इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही बिना रुकावट जारी रहे। होर्मुज स्‍ट्रेट के बंद होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20 प्रत‍िशत तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है। स्टार्मर ने कहा कि अगले हफ्ते लंदन में एक और बैठक होगी, जिसमें आगे की योजना तय की जाएगी।

ट्रंप ने ब्रिटेन-फ्रांस की इस पहल को खारिज कर दिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो पहले ही सहयोगी देशों पर आरोप लगा चुके थे कि वे इस रास्ते को खुला रखने में मदद नहीं कर रहे, उन्होंने ब्रिटेन-फ्रांस की इस पहल को खारिज कर दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “मुझे नाटो से कॉल आया कि क्या हमें मदद चाहिए। मैंने उन्हें कहा कि दूर रहें, जब तक कि वे सिर्फ अपने जहाज तेल से भरना नहीं चाहते। जरूरत के समय वे बेकार थे, सिर्फ कागजी शेर।”

ईरान ने कहा-होर्मुज स्‍ट्रेट व्यापारिक जहाजों के लिए खुला रहेगा

ईरान ने यह घोषणा की कि युद्धविराम के दौरान यह होर्मुज स्‍ट्रेट व्यापारिक जहाजों के लिए खुला रहेगा, जिससे पेरिस में मौजूद नेताओं को हैरानी हुई। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीड‍िया पर लिखा कि यह रास्ता पूरी तरह खुला है। ट्रंप ने भी ‘थैंक यू’ पोस्ट करके इसकी पुष्टि की, लेकिन साथ ही कहा कि ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी।

अराघची ने इस रास्ते के खुलने को लेबनान-इजरायल के बीच हुए युद्धविराम से जोड़ा

ट्रंप ने एक और पोस्ट में कहा, “ईरान, अमेरिका की मदद से, समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगें हटा रहा है या हटा चुका है।” हालांकि, तेहरान की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। वहीं अराघची ने इस रास्ते के खुलने को लेबनान-इजरायल के बीच हुए युद्धविराम से जोड़ा, जो गुरुवार से लागू हुआ, लेकिन ट्रंप ने कहा कि इसका इससे कोई संबंध नहीं है। 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’