Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

हॉकी टीम की जीत पर झलकी पीएम मोदी की खुशी, बोले- 'ये जीत खास है क्योंकि...'

08 सितंबर, 2025 05:47 PM

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को हॉकी एशिया कप 2025 का टाइटल जीत लिया है। यह मुकाबला बीते दिन बिहार के राजगीर में हुआ। इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर यह गौरव हासिल किया। भारतीय टीम ने 8 साल के लंबे इंतजार के बाद यह खिताब अपने नाम किया है। इस शानदार जीत पर पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीम को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने बताया 'खास' जीत
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत इसलिए और भी खास है, क्योंकि टीम ने पिछली चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराया है। उन्होंने इस जीत को भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण बताया। प्रधानमंत्री ने बिहार सरकार और वहां की जनता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राजगीर ने इस शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी करके खुद को एक जीवंत खेल केंद्र के रूप में स्थापित किया है।

सीएम नीतीश ने भी दी बधाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। सीएम ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हॉकी इंडिया, बिहार के खेल विभाग और बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

टूर्नामेंट का आयोजन
हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी सह बिहार खेल विश्वविद्यालय परिसर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हुआ था। इस टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की टीमों ने हिस्सा लिया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी