Tuesday, November 10, 2026
BREAKING
• राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप दें, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: नायब सिंह सैनी • हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण • अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला • सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार • पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा • मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया • पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान • पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज • हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी • जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9 से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे, AQI 500 के पार

हरियाणा

हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण

10 नवंबर, 2026 05:57 PM

हिसार : देशभर में 10 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। हिसार में भी अन्नकूट महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के मोती बाजार स्थित हनुमान मंदिर में करीब 75 क्विंटल प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। मंदिर में प्रसाद बनाने की तैयारियां सुबह 7 बजे से शुरू हो गई थीं। इसके लिए 40 लोगों की विशेष टीम लगाई गई थी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण विशाल कढ़ाई में तैयार की गई पकौड़ी-कढ़ी रही। मंदिर परिसर में प्रसाद तैयार करने के लिए 6 भट्ठियां लगाई गई थीं, जबकि पकौड़ी-कढ़ी बनाने के लिए 6 से 7 लोगों की विशेष टीम ने जिम्मेदारी संभाली।


आयोजन के दौरान 45 क्विंटल पकौड़ी-कढ़ी, 15 क्विंटल पंचमेल सब्जी, 5 क्विंटल बाजरे की खिचड़ी, 5 क्विंटल देशी घी का हलवा और करीब 5 क्विंटल पूरियां तैयार की गईं। कुल 75 क्विंटल प्रसाद तैयार करने में 40 लोगों ने योगदान दिया। दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में करीब 2000 से 2500 श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।


अन्नकूट महोत्सव भारतीय परंपरा में अन्न, सेवा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। मोती बाजार के हनुमान मंदिर में आयोजित यह विशाल भंडारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप दें, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: नायब सिंह सैनी

राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप दें, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: नायब सिंह सैनी

अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला

अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला

सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार

सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार

पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा

पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया

हरियाणा में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: धान की सरकारी खरीद सबसे निचले स्तर पर, 409 करोड़ का भुगतान अभी भी अटका

हरियाणा में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: धान की सरकारी खरीद सबसे निचले स्तर पर, 409 करोड़ का भुगतान अभी भी अटका

हादसों के खतरे के बीच बड़ा फैसला; पुंडरी बस अड्डे को PWD ने किया कंडम घोषित, अनिल विज ने बसों की एंट्री रोकने के दिए निर्देश

हादसों के खतरे के बीच बड़ा फैसला; पुंडरी बस अड्डे को PWD ने किया कंडम घोषित, अनिल विज ने बसों की एंट्री रोकने के दिए निर्देश

दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जलीं, रॉकेट गिरने से भड़की आग...मचा हड़कंप

दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जलीं, रॉकेट गिरने से भड़की आग...मचा हड़कंप

अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार