Thursday, August 27, 2026
BREAKING
बीजेपी के पास नहीं है विपक्ष के सवालों का जवाब, इसलिए तानाशाही पर उतरी सरकार- भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनता भाजपा सरकार की दी महंगाई से त्रस्त और मुख्यमंत्री पंजाब में मस्त : दुष्यंत चौटाला 20 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार सिख विरोधी हिंसा के पीड़ितों से माफी की मांग पर कांग्रेस का जवाब दबंगई नहीं, संवेदनशीलता होना चाहिए: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा कांग्रेस का संगठनात्मक संवाद अभियान: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर विपक्ष कानून-व्यवस्था का पाठ पढ़ाने से पहले अपने शासनकाल का रिकॉर्ड देखे : नायब सिंह सैनी ‘शुद्धिकरण’ जैसी घटनाएं सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के लिए चिंताजनक : कुमारी सैलजा हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, पुलिस ने कर्मचारियों को लिया हिरासत में पंजाबः दफ्तरों से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, आज ही मांगी गई गैर-हाजिरों की सूची पंजाब सरकार के खिलाफ कर्मचारियों में बढ़ रहा आक्रोश, सड़कों पर उतरने को मजबूर : तरुण चुघ

हिमाचल

हिमाचल में कॉन्ट्रैक्ट कैरेज वाहनों को 15 वर्ष चलाने की अनुमति देगी सरकार : मुकेश अग्निहोत्री

27 अगस्त, 2026 08:12 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में कॉन्ट्रैक्ट कैरेज वाहनों (टैक्सी आदि) को लेकर राज्य सरकार ने वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश में अब कॉन्ट्रैक्ट कैरेज वाहनों को 12 की बजाय 15 वर्ष तक चलाने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब तक इस मामले में केंद्र सरकार का अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक 12 से 15 वर्ष की अवधि वाले कॉन्ट्रैक्ट कैरेज वाहनों के चालान नहीं काटे जाएंगे। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य विधानसभा में एक वक्तव्य के दौरान कही।

केंद्र से उठाया गया है परमिट फीस घटाने का मामला
सदन में उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मोटर व्हीकल्स एक्ट, 1988 की धारा 59 के तहत वाहनों की आयु सीमा तय करने का एकाधिकार केंद्र सरकार के पास है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने अपने क्षेत्राधिकार का उपयोग करते हुए वाहन मालिकों के हित में यह फौरी राहत दी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार की पैरवी के बाद ही केंद्र ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की अवधि 15 वर्ष की थी। इसी तर्ज पर अब कॉन्ट्रैक्ट कैरेज वाहनों के लिए भी केंद्र से पत्राचार किया गया है। इसके अलावा परमिट फीस को 20 हजार रुपए से घटाने का मामला भी केंद्र के समक्ष मजबूती से उठाया गया है। डेटा के अनुसार 1 अप्रैल से अब तक 1,009 ऑप्रेटर ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट व्यवस्था का लाभ उठा चुके हैं।

एटीएस की कमी, मैनुअल पासिंग की मांग
प्रदेश में वाहनों की फिटनेस जांच के लिए ऑटोमेटेड टैस्टिंग स्टेशनों की भारी कमी से ऑप्रेटरों को हो रही परेशानी को भी सरकार ने स्वीकार किया है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र से आग्रह किया है कि जब तक प्रदेश में एटीएस का पर्याप्त नैटवर्क तैयार नहीं हो जाता, तब तक पुरानी मैनुअल फिटनैस जांच व्यवस्था को ही जारी रखने की अनुमति दी जाए।

टैक्सी ऑप्रेटरों के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक
इस मुद्दे पर सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपनी हर नाकामी का दोष केंद्र पर मढ़कर जिम्मेदारी से बचना चाहती है। जयराम ने बारिश के बीच धरने पर बैठे टैक्सी ऑप्रेटरों को जबरन उठाए जाने का कड़ा विरोध किया और एटीएस की कमी से वाहन मालिकों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऑप्रेटरों के साथ खड़ी है। उन्होंने जयराम ठाकुर की टिप्पणियों को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया कि जो फैसले केंद्र के अधिकार क्षेत्र (मोटर व्हीकल्स एक्ट) में आते हैं, उनके लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराना राजनीति से प्रेरित है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: 434 श्रद्धालुओं ने पैदल और 64 ने हैली टैक्सी से की मणिमहेश यात्रा

Chamba: 434 श्रद्धालुओं ने पैदल और 64 ने हैली टैक्सी से की मणिमहेश यात्रा

Hamirpur: लॉटरी टैंडर तत्काल वापस लें, हिमाचल में जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं : अनुराग

Hamirpur: लॉटरी टैंडर तत्काल वापस लें, हिमाचल में जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं : अनुराग

विधानसभा-शून्यकाल : प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान में घर बनाने को 7 लाख देंगे : सुक्खू

विधानसभा-शून्यकाल : प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान में घर बनाने को 7 लाख देंगे : सुक्खू

Shimla: विधानसभा परिसर में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं

Shimla: विधानसभा परिसर में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं

विधानसभा प्रश्नकाल : आऊटसोर्स को कम करने की नीति पर काम कर रही सरकार : सुक्खू

विधानसभा प्रश्नकाल : आऊटसोर्स को कम करने की नीति पर काम कर रही सरकार : सुक्खू

Shimla: अग्निवीर योजना को बंद करने की उठी मांग, केंद्र को पत्र लिखेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

Shimla: अग्निवीर योजना को बंद करने की उठी मांग, केंद्र को पत्र लिखेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल में 80 जगहों पर बन रहे ई-बसों के लिए 'चार्जिंग पॉइंट', HRTC का आधुनिकीकरण पर जोर

हिमाचल में 80 जगहों पर बन रहे ई-बसों के लिए 'चार्जिंग पॉइंट', HRTC का आधुनिकीकरण पर जोर

व्यावसायिक प्रशिक्षकों की मांगों पर शिक्षा मंत्री के साथ बैठक आयोजित, मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न सेवा सुविधाओं पर सकारात्मक निर्णय

व्यावसायिक प्रशिक्षकों की मांगों पर शिक्षा मंत्री के साथ बैठक आयोजित, मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न सेवा सुविधाओं पर सकारात्मक निर्णय

CM सुक्खू की वाराणसी में टूर ऑप्रेटर्स से खास अपील, पर्यटकों को दिखाएं हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थल

CM सुक्खू की वाराणसी में टूर ऑप्रेटर्स से खास अपील, पर्यटकों को दिखाएं हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थल

Himachal: भाजपा विधायक दल ने रिज पर कांग्रेस के खिलाफ दिया धरना, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने गाया राष्ट्रगीत

Himachal: भाजपा विधायक दल ने रिज पर कांग्रेस के खिलाफ दिया धरना, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने गाया राष्ट्रगीत