Thursday, August 27, 2026
BREAKING
बीजेपी के पास नहीं है विपक्ष के सवालों का जवाब, इसलिए तानाशाही पर उतरी सरकार- भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनता भाजपा सरकार की दी महंगाई से त्रस्त और मुख्यमंत्री पंजाब में मस्त : दुष्यंत चौटाला 20 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार सिख विरोधी हिंसा के पीड़ितों से माफी की मांग पर कांग्रेस का जवाब दबंगई नहीं, संवेदनशीलता होना चाहिए: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा कांग्रेस का संगठनात्मक संवाद अभियान: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर विपक्ष कानून-व्यवस्था का पाठ पढ़ाने से पहले अपने शासनकाल का रिकॉर्ड देखे : नायब सिंह सैनी ‘शुद्धिकरण’ जैसी घटनाएं सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के लिए चिंताजनक : कुमारी सैलजा हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, पुलिस ने कर्मचारियों को लिया हिरासत में पंजाबः दफ्तरों से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, आज ही मांगी गई गैर-हाजिरों की सूची पंजाब सरकार के खिलाफ कर्मचारियों में बढ़ रहा आक्रोश, सड़कों पर उतरने को मजबूर : तरुण चुघ

हरियाणा

20 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

27 अगस्त, 2026 08:47 PM

नूंह : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की नूंह टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के लाइनमैन राकेश को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में अभियोग संख्या 36, दिनांक 27.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं 308(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला - शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने बेटे शाहिद के नाम से 6 किलोवाट बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था और कनेक्शन की निर्धारित सरकारी फीस भी जमा कर दी थी। शिकायत के अनुसार, बिजली विभाग के सब-डिविजन तावड़ू में तैनात लाइनमैन राकेश और जुनैद कनेक्शन लगाने की एवज में उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास तत्काल 20 हजार रुपये ही उपलब्ध थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी नूंह की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी लाइनमैन राकेश को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी जुनैद मौके पर मौजूद नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

अपील - रिश्वत मांगे तो एसीबी को करें शिकायत
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य को करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल एसीबी की हेल्पलाइन 1064 या 1800-180-2022 पर करें। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आमजन की जागरूकता और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

बीजेपी के पास नहीं है विपक्ष के सवालों का जवाब, इसलिए तानाशाही पर उतरी सरकार- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बीजेपी के पास नहीं है विपक्ष के सवालों का जवाब, इसलिए तानाशाही पर उतरी सरकार- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

जनता भाजपा सरकार की दी महंगाई से त्रस्त और मुख्यमंत्री पंजाब में मस्त : दुष्यंत चौटाला

जनता भाजपा सरकार की दी महंगाई से त्रस्त और मुख्यमंत्री पंजाब में मस्त : दुष्यंत चौटाला

सिख विरोधी हिंसा के पीड़ितों से माफी की मांग पर कांग्रेस का जवाब दबंगई नहीं, संवेदनशीलता होना चाहिए: डॉ. अर्चना गुप्ता

सिख विरोधी हिंसा के पीड़ितों से माफी की मांग पर कांग्रेस का जवाब दबंगई नहीं, संवेदनशीलता होना चाहिए: डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा कांग्रेस का संगठनात्मक संवाद अभियान: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

हरियाणा कांग्रेस का संगठनात्मक संवाद अभियान: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

विपक्ष कानून-व्यवस्था का पाठ पढ़ाने से पहले अपने शासनकाल का रिकॉर्ड देखे : नायब सिंह सैनी

विपक्ष कानून-व्यवस्था का पाठ पढ़ाने से पहले अपने शासनकाल का रिकॉर्ड देखे : नायब सिंह सैनी

‘शुद्धिकरण’ जैसी घटनाएं सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के लिए चिंताजनक : कुमारी सैलजा

‘शुद्धिकरण’ जैसी घटनाएं सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के लिए चिंताजनक : कुमारी सैलजा

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, पुलिस ने कर्मचारियों को लिया हिरासत में

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, पुलिस ने कर्मचारियों को लिया हिरासत में

संत कबीर कुटीर पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बांधी राखी

संत कबीर कुटीर पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बांधी राखी

भिवानी और दादरी में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

भिवानी और दादरी में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

कांग्रेस ने गुरुग्राम को बनाया मिलेनियम सिटी और आईटी हब, बीजेपी ने किया बर्बाद : भूपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस ने गुरुग्राम को बनाया मिलेनियम सिटी और आईटी हब, बीजेपी ने किया बर्बाद : भूपेंद्र हुड्डा