Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

हरियाणा

हरियाणा में आतंकवाद के खिलाफ बड़ा कदम, ATS का ढांचा तय, 575 पदों पर भर्ती... इन 2 जगह खुलेंगे थाने

04 मार्च, 2026 06:07 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने एंटी टैररिस्ट स्क्वायड (ए.टी.एस.) का विभागीय ढांचा तय कर लिया है। कुल 575 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें 481 नियमित और 94 संविदा पद शामिल हैं। बजट में ए.टी.एस. के लिए 35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम और पंचकूला में ए.टी.एस. के 2 थाने खोलने की घोषणा की है।

वित्तीय शक्तियों का प्रयोग पंजाब वित्तीय नियम (हरियाणा पर लागू) के तहत होगा और आई.जी. स्तर का अधिकारी कंट्रोलिंग ऑफिसर रहेगा। ए.टी.एस. मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) हैडक्वार्टर कार्यालय प्रमुख होंगे। पुलिस, एफ.एस.एल., अभियोजन और वित्त विभाग से डैपुटेशन पर तैनाती के साथ-साथ संविदा स्टाफ एजेंसियों के माध्यम से नियुक्त किया जाएगा। अहम यह है कि प्रस्तावित आदर्श आतंकवाद विरोधी सेवा संरचना के तहत ए. टी. एस. में तैनात पुलिस अधिकारियों (कांस्टेबल से डी.एस.पी. रैंक तक) के साथ-साथ तोड़फोड़ विरोधी जांच दल और बम निरोधक दल के सदस्यों को मूल वेतन का 30 प्रतिशत विशेष भत्ता के रूप में दिया जाएगा।

आई.जी.पी. स्तर के अफसर करेंगे ए.टी.एस. को लीडः ए. टी. एस. को लीड आई.जी.पी. स्तर का आई.पी.एस. अफसर करेगा। इसके बाद 4 आई.पी.एस. रैंक के अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) की जिम्मेदारी दी जाएगी। 9 डिप्टी एस.पी. रखे जाएंगे। एक डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉनों, 2 असिस्टैंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, असिस्टैंट डायरैक्टर (बैलेस्टिक), 2 सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर रखे जाएंगे। इसके अलावा 2 पोस्टें सीनियर साइंटिफिक असिस्टैंट की रखी गई हैं।

साइंटिफिक असिस्टैंट (एक्सप्लोसिव) की एक पोस्ट, लैब असिस्टैंट (एक्सप्लोसिव) की पोस्ट ए.टी.एस. में आवंटित की गई है। वहीं अन्य स्टाफ में सैक्शन ऑफिसर (अकाऊंट) की इसकी एक पोस्ट होगी। एक ऑफिस सुरपरिटेंडेंट और 2 पोस्टें डिप्टी सुपरिटेंडेंट की रखी गई है। अन्य स्टाफ की कैटेगरी में एक पर्सनल असिस्टेंट, 4 असिस्टैंट, 8 क्लर्क और 3 पोस्टें सीनियर स्केल स्टैनोग्राफर की रखी गई हैं। एक्सक्लूसिव क्लर्किल कैडर में 1 इंस्पैक्टर, 1 सब इंस्पैक्टर, 2 असिस्टेंट सब-इंस्पैक्टर, 4 हैड कांस्टेबल, 8 कांस्टेबल, 1 सब-इंस्पैक्टर (अकाऊंट), 1 असिस्टेंट सब-इंस्पैक्टर अकाऊंट, 2 हैड कांस्टेबल अकाऊंट और 4 कांस्टेबल अकाऊंट के पद रखे गए हैं।

आई.जी.पी. करेंगे नेतृत्व, 4 एस.पी. और 9 डी.एस.पी. तैनात
ए.टी.एस. का नेतृत्व आई.जी.पी. रैंक का आईपीएस अधिकारी करेगा। इसके अधीन 4 एस.पी., 9 डिप्टी एस.पी., एक डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, 2 असिस्टैंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, असिस्टेंट डायरैक्टर (बैलेस्टिक), 2 सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, 2 सीनियर साइंटिफिक असिस्टैंट, एक साइंटिफिक असिस्टैंट (एक्सप्लोसिव) और एक लैब असिस्टेंट (एक्सप्लोसिव) तैनात होंगे। प्रशासनिक ढांचे में सैक्शन अफसर (अकाऊंट), ऑफिस सुपरिटेंडेंट, डिप्टी ऑफिस सुपरिटेंडेंट, पर्सनल असिस्टेंट, असिस्टैंट, क्लर्क, स्टैनोग्राफर सहित अलग क्लैरीकल कैडर के पद भी शामिल किए गए हैं।

जनरल ड्यूटी में 17 इंस्पैक्टर और 20 सब-इंस्पैक्टर होंगे तैनात
ए.टी.एस. की जनरल कैटेगरी में 17 इंस्पैक्टर, 20 सब-इंस्पैक्टर, 70 असिस्टैंट सब-इंस्पैक्टर, 120 हैड कांस्टेबल, 186 कांस्टेबल के पदों को शामिल किया गया है। संविदा के 94 पद होंगे। इनमें सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (सीनियर सिस्टम एनालिस्ट), डिजीटल फॉरेंसिक परीक्षक (सिस्टम विश्लेषक), नैटवर्किंग निगरानी और आक्रामक अवरोधन विशेषज्ञ (सिस्टम विश्लेषक), ए.टी.एस. हॉर्स और ए.टी.एस.पी.एस.एस. के लिए प्रोग्रामर/डाटा विश्लेषक, नक्शानवीस, कुक, ए.टी.एस. पी. एस. जल वाहक, सफाईकर्मी, माली, ए.टी.एस. मुख्यालय, ए.टी. एस. पुलिस स्टेशन, विशेष आप्रेशन इकाइयां, चपरासी के पद शामिल किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित