Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

हरियाणा की 602 गौशालाओं को मिली बड़ी सौगात, CM सैनी ने की घोषणा

04 मार्च, 2026 06:08 PM

सोनीपत : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश की 602 पंजीकृत गौशालाओं के लिए 68.34 करोड़ रुपए की चारा अनुदान राशि जारी की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है। मुख्यमंत्री सैनी सोनीपत के गांव भटगांव में आयोजित राज्य स्तरीय गौशाला चारा अनुदान राशि वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और पर्यावरण संतुलन का प्रतीक है। गौसेवा केवल धार्मिक विषय नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और ग्रामीण विकास से भी जुड़ा है। सोनीपत सहित पूरे प्रदेश की गौशालाओं को यह अनुदान दिया गया है जिससे हजारों गौवंश के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। पिछले सवा 11 वर्षों में 457 करोड़ 41 लाख रुपए की सहायता दी गई थी और ताजा अनुदान के साथ यह आंकड़ा 525 करोड़ 75 लाख रुपए से अधिक हो गया है।

वर्ष 2014 में जहां 215 पंजीकृत गौशालाएं थीं वहीं अब यह संख्या बढ़कर 697 हो गई है और करीब 4 लाख बेसहारा गौवंश को आश्रय मिल रहा है। 330 गौशालाओं में सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं और 2026-27 तक सभी पंजीकृत गौशालाओं को सौर ऊर्जा आधारित बनाने का लक्ष्य है। 2 रुपए प्रति यूनिट बिजली, ई-रिक्शा सुविधा और पंचगव्य उत्पादों के लिए 101 गौशालाओं को मशीनरी अनुदान दिया गया है।देसी नस्लों हरियाणा, साहिवाल और बेलाही के संरक्षण के लिए 5 हजार से 20 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि रही है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के माध्यम से नस्ल सुधार पर विशेष बल दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा गौवध संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम-2015 तहत गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और अवैध तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

गौसेवा सनातन संस्कृति की जीवंत साधनाः ज्ञानानंद महाराज

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गौसेवा सनातन संस्कृति की जीवंत साधना है। गाय केवल एक पशु नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति का प्राण है।। वेदों में गांवों विश्वस्य मातरः कहकर गाय को संपूर्ण मानवता की मातृरूप में स्वीकार किया गया है। गाय का संरक्षण केवल आस्था का विषय नहीं बल्कि मानवता, पर्यावरण संतुलन, पारिवारिक सद्भाव, स्वास्थ्य और राष्ट्र समृद्धि से जुड़ा हुआ है। उन्होंने भारतीय नस्ल के देसी गौवंश के औषधीय गुणों का उल्लेख किया।

गौमाता का संबंध भारत की सनातन संस्कृति से जुड़ा: राणा

कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देसी गाय का दूध और घी न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि यह हमारे 5 तत्वों की पूर्ति का माध्यम भी है। गोबर और गौ-उत्पाद प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि गौशालाओं के साथ-साथ प्रत्येक परिवार कम से कम एक देसी गाय अवश्य पालें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान