Thursday, March 26, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

हरियाणा

हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों की मीटिंग में ऐलान

18 अगस्त, 2025 12:51 PM

सिरसा।(सतीश बंसल)  हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों की एक मीटिंग जाट भवन कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र जाट भवन में हुई मीटिंग में किसानों की मांगों व समस्याओं पर चर्चा करने के बाद एक सितंबर को सीएम आवास के घेराव का निर्णय लिया गया। इस दिन किसान सुबह 10 बजे से  ताऊ देवीलाल पार्क पिपली रोड में इकट्ठा होना शुरू हो जाएंगे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए सीएम आवास पर पहुंचेंगे। मीटिंग की अध्यक्षता प्रिंस वड़ैच पेहवा ने की। बैठक में मौजूद किसान नेताओं ने कहा कि बीती आठ अगस्त को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए थे। खेद की बात है कि सरकार ने किसानों की अनदेखी की और मांग पत्र पर विचार नहीं किया। किसानों को वार्ता के लिए भी नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि  खाद वितरण में पोर्टल की कंडीशन खत्म की जाए और 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू की जाए। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार हर रोज किसानों पर नए-नए कानून थोप रही है जैसे खाद पर पोर्टल की कंडीशन लागू करना, धान की खरीद समय पर शुरू न होना। फिजी वायरस से हुए नुकसान पर अब तक सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इन सभी कारणों से खेती लगातार घाटे का सौदा बन गई है। मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि फिजी वायरस से हुए धान की खराब फसल का उचित मुआवजा स्पैशल गिरदावरी करवाकर दिया जाए। फसलों की समय पर खरीद और एमएसपी की गारंटी दी जाए। नकली बीज-कीटनाशक पर रोक और खाद के वितरण में पारदर्शिता लाई जाए। नहरों, ड्रेनों की सफाई और सिंचाई सुविधाओं में सुधार किया जाए। भारी बरसात के कारण बाढ़ जैसे हालातों में भी सिरसा, फतेहाबाद व हिसार की नहरों में पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है ट्यूबवेल कनेक्शन में अनावश्यक प्रक्रियाएं समाप्त की जाए। बिजली बिल और स्मार्ट मीटर योजना को वापस लिया जाए। फसल बीमा योजना में पारदर्शिता लाते हुए एक एकड़ आधारित सर्वे किया जाए। औलख ने कहा कि 18 सितंबर को नूंह मेवात में चल रहे मोर्चे पर होने वाली महापंचायत में मोर्चे से किसान व किसान नेता पहुंचेंगे। इस अवसर पर अमरजीत सिंह मोहड़ी, अंग्रेज सिंह कोटली, संदीप सिवाच, जगदीप सिंह औलख, उमेद सिंह सरपंच, प्रिंस वड़ैच, संदीप सिवाच, अमरीक सिंह बाजवा, सरदूल सिंह भट्टी, गुरप्रीत सिंह संधू, गुरपिंदर सिंह काहलों ने किसानों को संबोधित किया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह, पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति, भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम, भारतीय किसान एकता बीकेई, हरियाणा किसान मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन पेहवा, किसान पंचायत सोनीपत, किसान भवन पानीपत, भारतीय किसान यूनियन चरखी दादरी व भारतीय किसान यूनियन अमावता के सदस्य किसान मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा