Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

मनीषा हत्याकांड में देर रात CM सैनी का बड़ा ऐलान, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, पढ़ें क्या कहा

20 अगस्त, 2025 01:19 PM

चंडीगढ़/भिवानी : हरियाणा के भिवानी जिले में प्ले-स्कूल टीचर मनीषा की संदिग्ध मौत के मामले ने एक बड़ा मोड़ ले लिया है। कई दिनों के भारी विरोध प्रदर्शन और परिवार की लगातार मांगों के बाद, हरियाणा सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार-बुधवार की देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इसकी घोषणा की, जिसके बाद परिवार ने अपना धरना समाप्त कर मनीषा का अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई है।

सरकार का बड़ा फैसला: मानी गईं ये तीन मुख्य मांगें

परिवार और प्रदर्शनकारियों के बढ़ते दबाव के बीच, सरकार ने उनकी सभी प्रमुख मांगें मान ली हैं:

1. CBI जांच: मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे CBI को सौंपा जाएगा।

2. AIIMS में तीसरा पोस्टमार्टम: दो पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर परिवार द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद, अब दिल्ली के AIIMS में तीसरी बार पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

3, विसरा की जांच: मामले की तह तक जाने के लिए विसरा की जांच भी अब CBI ही कराएगी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 'X' पर लिखा, "भिवानी की हमारी बेटी मनीषा और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार तथा पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहे हैं। मैं स्वयं लगातार इस मामले की रिपोर्ट ले रहा हूँ। परिवार की मांग के आधार पर... इस केस को CBI को सौंपा जा रहा है।"

क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट?

इस मामले में अब तक दो पोस्टमार्टम हो चुके हैं - पहला भिवानी में और दूसरा रोहतक PGI में।  दोनों ही रिपोर्ट में मौत का कारण जहर खाना बताया गया है। : रोहतक PGI की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि मनीषा के शरीर पर मौत से पहले की कोई चोट या जबरदस्ती के निशान नहीं थे। शरीर पर जो घाव मिले थे, वे मौत के बाद जंगली जानवरों द्वारा नोंचने के कारण हुए थे।

हालांकि, परिवार लगातार इसे रेप के बाद हत्या का मामला बता रहा था, जिसके कारण उन्होंने दो रिपोर्ट को मानने से इनकार कर दिया था।

क्या है पूरा मामला?

1. 11 अगस्त: प्ले-स्कूल टीचर मनीषा स्कूल के बाद एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिले की जानकारी लेने गई थीं, जिसके बाद वह लापता हो गईं।

2. 13 अगस्त: उनका शव भिवानी के एक खेत में झाड़ियों से बरामद हुआ।

3. विरोध प्रदर्शन: परिवार ने इसे रेप के बाद हत्या का मामला बताते हुए न्याय की मांग की और शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद भिवानी और चरखी दादरी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए, सड़कें जाम की गईं और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विरोध के बाद सरकार की कार्रवाई

मामले की गंभीरता और बढ़ते जन-आक्रोश को देखते हुए सरकार ने कई कड़े कदम उठाए:

1. इंटरनेट बंद: भिवानी और चरखी दादरी में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवाओं को बंद कर दिया गया था।

2. SP का तबादला: मुख्यमंत्री के निर्देश पर, भिवानी के पुलिस अधीक्षक (SP) मनबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह 2014 बैच के IPS अधिकारी सुमित कुमार को नया SP नियुक्त किया गया है।

सरकार द्वारा CBI जांच समेत सभी मांगें मान लिए जाने के बाद, मनीषा के पिता ने कहा कि वे सरकार के फैसले से संतुष्ट हैं और अब अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान