Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हरियाणा

हरियाणा विधान सभा के मानसून सत्र की तैयारियां पूरी, निकाला गया तीन बैठकों के लिए प्रश्नकाल का ड्रा

19 अगस्त, 2025 07:31 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा विधान सभा के 22 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इस सिलसिले में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में लिए गए निर्णयों से विधान सभा सचिवालय ने सभी विधायकों और मंत्रियों को अवगत करवा दिया है। इसके साथ ही सत्र की 3 बैठकों के प्रश्नकाल के लिए ड्रा निकाल लिए गए हैं। इसके लिए कुल 60 विधायकों के प्रश्नों को सूचीबद्ध किया गया है।

विधान सभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विधान भवन में मोबाइल फोन के प्रयोग की अनुमति नहीं रहेगी। विधायकों को भेजे गए दिशा-निर्देश में कहा गया है कि वे अपना फोन सुरक्षा अधिकारियों के पास जमा करवा दें या उसे साइलेंट मॉड पर रखें। सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर तय किया गया है कि पूर्व स्थापित संसदीय प्रथाओं के अनुसार कोई बैग, ब्रीफकेस अथवा कोई सामग्री चैम्बर में न लेकर आएं। इस प्रकार का सामान विधान भवन के प्रवेश द्वार पर जमा करवाने का आग्रह किया गया है। विधायक दर्शक दीर्घा के लिए प्रतिदिन एक ही व्यक्ति का प्रवेश पास बनवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने अतिथियों के पूरे विवरण के साथ निर्धारित फार्म विधान सभा सचिवालय को एक दिन पूर्व भेजना होगा।

विधायकों से यह भी प्रार्थना की गई है कि वे अपने किसी भी मेहमान को उचित प्रवेश-पत्र के बिना वाहनों में न लाएं। विधान भवन में प्रवेश से पहले बेरीकेड पर ऐसे सभी व्यक्तियों की जांच की जाएगी। किसी भी आग्नेयस्त्र तथा शस्त्र को विधान भवन में लेकर आने की अनुमति नहीं रहेगी। विधान सभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के गनमैन और माननीय मुख्यमंत्री के पी.एस.ओ. को छोड़कर किसी भी गनमैन को विधान भवन में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

विधान परिसर में वाहन पार्किंग के लिए सीमित स्थान होने के कारण वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे सदस्यों और अधिकारियों को विधान भवन के गेट पर उतारकर वाहनों को ब्रिज गेट के बाहर पार्क करें। उन्हें यह भी सलाह दी गई है कि पार्किंग के दौरान कारों के शीशे बंद कर उन्हें लॉक रखें।

सुरक्षा प्रहरियों को हिदायत दी गई है कि वे आगन्तुकों को विधान सभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा माननीय मुख्यमंत्री के चैम्बर के बाहर बरामदे में आने की अनुमति न दें। आगन्तुकों को सीटों की संख्या के अनुरूप दीर्घाओं में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यवाही देखने का मौका देने के लिए प्रत्येक बैठक के लिए एक घंटे के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता