Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• 'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त • कॉफी जार में पत्थर जैसी जम गई तो 2 हैक से निकालें और जान लें कौन सी गलती ना करें • सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा • Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला • दिल्ली में युवती से दुष्कर्म में 2 महिलाएं भी गिरफ्तार, रात 3 बजे कैफे में कांड • रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल • ‘एलिफेंट्स इन द फॉग’ सामाजिक स्वीकृति और बहिष्कार के विरोधाभास की पड़ताल करती है: निर्देशक अभिनाश बिक्रम शाह • गुजराती फिल्म ‘लालो – कृष्ण सदा सहायते’ ने इफ्फी 2026 में दर्शकों का दिल जीता • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’ • अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

राष्ट्रीय

'हम कोई भिखारी हैं, तय कर लें लड़ाई भाजपा से है या कांग्रेस से', सपा के प्रत्याशी उतारने पर इमरान मसूद का अखिलेश पर तंज

25 नवंबर, 2026 10:58 AM

लखनऊ : कांग्रेस सांसद और यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने 'इंडिया' गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कोई भिखारी नहीं है और सीट बंटवारे की रणनीति पर स्पष्टता की मांग की है।

समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए इमरान मसूद ने शायराना अंदाज में सपा पर तंज कसते हुए कहा कि 'उनको अच्छी नहीं लगती बुलंदी मेरी, उनको शायद मेरी परवाज बहुत खलती है।" उन्होंने कहा कि यह एक शेर है और यही जवाब है। सहारनपुर से दो प्रत्याशियों को उतारने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा, "कांग्रेस प्रत्याशी उतरना चाहती थी, क्यों कहा जा रहा है, जब कांग्रेस को उतारना होगा तो उतार देगी।

इमरान मसूद ने कहा, "गठबंधन के बीच में ऐसा काम किया जाएगा तो यह गठबंधन नहीं है। इसका मतलब यही है कि उनके अंदर गंभीरता नहीं है। अगर इस तरह से हो रहा है तो गठबंधन कहां है? अब हमारे नेतृत्व को तय करना चाहिए कि हमको क्या करना है? यह समझ से परे है कि इधर बात कुछ की जाती है और उधर हो कुछ जाता है। अखिलेश यादव क्या कर रहे हैं, हमारे लिए यह बड़ा विषय नहीं है। मैं अपनी पार्टी से बंधा हूं। पार्टी जो कहेगी मुझे वही करना है।"

अखिलेश यादव की ओर से कांग्रेस के लिए 26 सीटें फाइनल करने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा, "हम कोई भिखारी थोड़ी ही हैं। अखिलेश यादव कांग्रेस को भिखारी समझ रहे हैं। हमने उनसे सीटें मांगी नहीं और उन्होंने सीटें घोषित कर दीं। इसको गंभीरता नहीं कहा जा सकता।"

कांग्रेस की आगे की रणनीति के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा, "राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आ जाएं। जो हमारा नेतृत्व कहेगा, हमको वही करना है। हमें उनकी (सपा) घोषणा से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन यह जरूर तय हो जाए कि लड़ाई भाजपा से है या कांग्रेस से है।"

सीट बंटवारे के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा, "मेरा मानना है कि इस तरह से तो कुछ भी नहीं हो पाएगा। मुझे यही नहीं समझ आ रहा है कि हम लोग भिखारी थोड़ी हैं। हम उनसे (सपा) सीट मांग नहीं रहे हैं और उन्होंने हमारे लिए 26 सीटें घोषित कर दीं। हमारी ओर से तो कोई डिमांड भी नहीं की गई थी। अगर इस तरह से 'तानाशाही' वाला रवैया अपनाया जाएगा तो मुझ जैसे स्वाभिमानी व्यक्ति को ये बातें समझ नहीं आएंगी।"

इमरान मसूद ने कहा, "मैं तो कांग्रेस से बंधा हूं और चर्चा के बाद कांग्रेस का आधिकारिक बयान सामने आएगा लेकिन सपा की ओर से जो किया जा रहा है, वह बेहतर नहीं है। जब उन्होंने (सपा) तय कर लिया है कि क्या करना है और क्या नहीं करना है, तो इसमें रणनीति की बात ही नहीं है। पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया है, मुझे अपनी पार्टी के लिए काम करना है। अपने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना है।"

अखिलेश यादव के फैसले पर इमरान मसूद ने कहा, "यह उनका फैसला है, वे जानें। इसमें मुझे क्या देखना है? अगर वे साथ हैं तो साथ चलने के तौर तरीके को सीखना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली में युवती से दुष्कर्म में 2 महिलाएं भी गिरफ्तार, रात 3 बजे कैफे में कांड

दिल्ली में युवती से दुष्कर्म में 2 महिलाएं भी गिरफ्तार, रात 3 बजे कैफे में कांड

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’

काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा: लाखों दीयों से रोशन हुए गंगा घाट, पीएम मोदी ने दी बधाई

काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा: लाखों दीयों से रोशन हुए गंगा घाट, पीएम मोदी ने दी बधाई

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में

यूपी चुनाव 2027 : सपा ने पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी, कैराना से नाहिद हसन और बेहट से उमर अली खान को टिकट

यूपी चुनाव 2027 : सपा ने पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी, कैराना से नाहिद हसन और बेहट से उमर अली खान को टिकट

सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर